छत्तीसगढ़ - सेल्फी लेने के दौरान पहाड़ी से गिर कर नहीं हुई थी महिला की मौत , बल्कि पति ने रची थी यह खौफनाक साजिश

महासमुंद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सेल्फी लेने के दौरान पहाड़ी से गिर कर नहीं हुई थी महिला की मौत , बल्कि पति ने रची थी यह खौफनाक साजिश
महासमुंद 12 नवम्बर 2022 -  महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र में 07 नवंबर को सेल्फी लेने के फेर में खल्लारी पहाड़ी से गिरी महिला चित्ररेखा चक्रधारी की मौत के मामले का पर्दाफाश हुआ है। SP भोजराम पटेल ने बताया कि चित्ररेखा की मौत फोटो लेते समय पहाड़ी से फिसलकर गिरने से नहीं, बल्कि धक्का देने से हुई है। चरित्र शंका में पति सोनुराम चक्रधारी ने खल्लारी पहाड़ी से धक्का दे दिया। उसके बाद में सेल्फी लेने के फेर में पहाड़ी से गिरने की झूठी कहानी बनाई थी और पुलिस को गुमराह किया था। इस मामले में आरोपित पति को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर लिया गया है।

SP भोजराम पटेल ने बताया कि पुलिस जांच के दौरान 07 नवम्बर को मृतिका चित्ररेखा, पति सोनूराम चक्रधारी तथा भांजी के साथ भीमखोज स्थित खल्लारी मंदिर में दर्शन करने जाना पाया गया। सोनुराम व भांजी से पूछताछ में विभिन्नाता पाई गई। जिस पर मृतिका के पति द्वारा मंदिर दर्शन कर कुछ सीढ़ी नीचे उतरना तथा भीम पाव पहाड़ी तरफ जाना मृतिका सेल्फी फोटो खिचते समय पैर फिसल जाने से खाई में गिरकर मृतिका के मृत्यु हो जाना बताया गया। मृतिका की भांजी ने बताया कि मृतिका खल्लारी मंदिर पहाड के ऊपर मंदिर दर्शन कर कुछ सीढ़ी नीचे आई और फिर से मृतिका का पति उसे पहाड़ के ऊपर भीम पाव पहाड़ी तरफ ले गया था। मृतिका द्वारा पैर में दर्द होना और दोबारा सीढ़ी चढ़कर ऊपर जाने से इंकार करने के बाद भी मृतिका को उसके पति ने जबरस्ती हाथ खींचकर ऊपर ले गया।

पूछताछ पर दोनों के बातों में विरोधाभाष होने से पुलिस ने मृतिका के पति पर संदेह जताया। वहीं कड़ाई से पूछताछ पर आरोपित सोनूराम ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उसने बताया कि वह मृतिका के चरित्र पर संदेह करता था। इसलिए 06 नवंबर को मृतिका के मायके कुम्हारपारा महासमुन्द में छठ्ठी कार्यक्रम होने से पति, पत्नि दोनों सम्मिलित हुये और दुसरे दिन सुबह मृतिका को अपने रास्ते से हटाने के लिए पूर्वनियोजित अनुसार भीमखोज स्थित खल्लारी मंदिर दर्शन करने घुमाने ले गया था। जहां मौका पाकर उसने अपनी पत्नी को पहाड़ से जोर से धक्का देकर खाई में धकेल दिया था। जिससे चित्ररेखा खाई में गिरी और उसकी मृत्यु हो गई।

गौरतलब है कि मृतिका के भाई विरेन्द्र चक्रधारी ने थाना खल्लारी में रिर्पोट दर्ज कराया था। बताया कि 07 नवंबर को लगभग 11 बजे उसकी बहन चित्ररेखा अपने पति सोनूराम चक्रधारी एवं भांजी के साथ मोटर साइकिल से खल्लारी दर्शन एवं घूमने के लिए मंदिर गये थे। लगभग दोपहर तीन बजे सोनूराम ने बताया कि चित्ररेखा चक्रधारी खल्लारी मंदिर के पहाड़ी से गिर गई हैं और वह नहीं मिल रही है जानकारी पाकर विरेन्द्र अपने साथी रतन चक्रधारी के साथ खल्लारी मंदिर पहाड़ी गया, जहां उसने पहाड़ी के चट्टान के पास खाई में बहन चित्ररेखा को मृत अवस्था में देखा जिसके बाद वीरेंद्र ने संदेह जताते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना खल्लारी व साइबर सेल की टीम जांच में जुट गई थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पुरुष मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी पत्नी, अचानक आ गया पति, फिर हो गया यह कांड..
छत्तीसगढ़ - पुरुष मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी पत्नी, अचानक आ गया पति, फिर हो गया यह कांड..
सक्ती से बड़ी खबर - स्टेसन के बाहर साहिल उर्फ भोंगा के गले पर कटर से जानलेवा हमला, हालत नाजुक
सक्ती से बड़ी खबर - स्टेसन के बाहर साहिल उर्फ भोंगा के गले पर कटर से जानलेवा हमला, हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते राजीव तिवारी सहित 12 जुआरी गिरफ्तार, 09 लाख नगद जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते राजीव तिवारी सहित 12 जुआरी गिरफ्तार, 09 लाख नगद जप्त
छत्तीसगढ़ - OYO हॉटल में प्रेमिका के सामने प्रेमी ने लगाई फाँसी, प्रेमिका को पुलिस ने लिया हिरासत में
छत्तीसगढ़ - OYO हॉटल में प्रेमिका के सामने प्रेमी ने लगाई फाँसी, प्रेमिका को पुलिस ने लिया हिरासत में
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - सट्टा लिखते महिला सटोरिया अनिता साहू रंगेहाथ गिरफ्तार, सट्टा पट्टी सहित नगद जप्त
छत्तीसगढ़ - सट्टा लिखते महिला सटोरिया अनिता साहू रंगेहाथ गिरफ्तार, सट्टा पट्टी सहित नगद जप्त
सुना है सक्ती में चार पैरों वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने वाली टीम आई हुई है, लेकिन सक्ती शहर में तो..
सुना है सक्ती में चार पैरों वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने वाली टीम आई हुई है, लेकिन सक्ती शहर में तो..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH