ASI पर लगा पूर्व महिला सरपंच की रेप करने के बाद हत्या का आरोप , पुलिस जाँच में जुटी

झारखंड , 12-11-2022 10:02:13 AM
Anil Tamboli
ASI पर लगा पूर्व महिला सरपंच की रेप करने के बाद हत्या का आरोप , पुलिस जाँच में जुटी
गुमला 12 नवम्बर 2022 -  गुमला जिला के सिसई प्रखंड के भदौली पंचायत की पूर्व महिला मुखिया रेणु कुमारी मौत के मामले में पुलिस ने जाँच तेज कर दिया है. पुलिस जगह-जगह पर लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है. बता दें कि इस मामले में एक ASI आरोपों के घेरे में है. दरअसल, मृतक के पति समेत परिजनों ने गुमला थाना पहुंचकर चैनपुर के ASI रंजन कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है।

सदर थाना क्षेत्र के बाइपास सिलम से सिसई प्रखंड के भदौली पंचायत की पूर्व मुखिया रेणु कुमारी का बरामद शव मामले में मृतक के पति संजय भगत ने चैनपुर के ASI रवि रंजन झा के खिलाफ दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है. मृतक के पति संजय भगत ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी ASI रवि रंजन झा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई का अनुरोध किया है।

दर्ज प्राथमिकी में मृतक के पति संजय भगत ने कहा है कि उसकी पत्नी रेणु कुमारी आठ नवंबर को दो बजे स्कूटी लेकर घर से निकली थी. इसके बाद, वह गुमला पहुंचकर अपनी बहन बबली कुमारी के घर पर थी. तभी शाम 07 बजे एक फोन आया. मृतक रेणु कुमारी अपनी बहन बबली को यह कहते हुए घर से निकली कि रवि रंजन का फोन आ रहा है, वे पार्क के पास से आ रहे हैं, खाना बनाकर रखो. उसने अपनी बहन को झा द्वारा जाति सूचक गाली देने की भी बात बताई, फिर आ रहे हैं कहते हुए निकल गई. इसके बाद से उसका फोन बंद हो गया।

प्राथमिकी के अनुसार  09 नवंबर को लगभग साढ़े ग्यारह बजे उसे पत्नी रेणु की मौत की सूचना मिली. वह अपराह्न दो बजे  सदर अस्पताल गुमला पहुंचा तो देखा कि उसकी मृत पत्नी की छाती की पसली टूटी हुई थी. बाएं हाथ में धारदार हथियार से कटा निशान थे. रॉड से मारने के भी निशान थे और पैंट खुला हुआ था. इससे ऐसा प्रतीत होता है कि उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ होगा. दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।

पति ने कहा कि सब ASI रवि रंजन झा उसकी पत्नी से पिछले तीन वर्षों से फोन पर बात करता था. वह मेरे घर में भी आना-जाना करता था. ऐसी संभावना है कि उसकी पत्नी का दुष्कर्म कर हत्या करने में ASI रवि रंजन का ही हाथ है. उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि मृतक पूर्व मुखिया रेणु कुमारी के पति संजय भगत के लिखित आवेदन पर गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. इस बारे में ASI रवि रंजन से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. घटना के समय वे थाना में ही मौजूद थे।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH