छत्तीसगढ़ - होटल की दूसरी मंजिल में लगी भीषण आग , लोगो ने कूद कर बचाई जान , लाखों के नुकसान की आशंका

सूरजपुर , 11-11-2022 6:26:36 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - होटल की दूसरी मंजिल में लगी भीषण आग , लोगो ने कूद कर बचाई जान , लाखों के नुकसान की आशंका
सूरजपुर 11 नवंबर 2022 -  गुरुवार की देर रात सूरजपुर के मद्रास होटल के द्वितीय तल में भीषण आग लग गई। आग पर नियंत्रण पाने सूरजपुर समेत बिश्रामपुर, अंबिकापुर व बैकुंठपुर की आठ दमकल वाहनों की मदद ली गई। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से बचने होटल मालिक के परिवार समेत स्टाफ ने छतों से कूद कर अपनी जान बचाई। होटल के द्वितीय तल पर संचालित कपड़ों का महासेल पूरी तरह जलकर खाक हो गया।आग से लाखो का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बता दें कि मद्रास होटल भवन के पीछे सटी बिल्डिंग में संचालक और उनका परिवार रहता है। रात करीब 11 बजे होटल संचालक के स्वजन को धुंआ निकलते दिखा। उन्होंने ऊपर जाकर देखा तो दूसरी मंजिल जहां कपड़ों का महासेल लगा था वहां आग और धुआं नजर आया। इस दौरान होटल संचालक के परिवार के चार लोगों के अलावा, उनके कर्मचारी और महासेल चलाने वाले वहीं फंसे थे। सभी को आग लगने की सूचना देकर उन्हें तीसरी मंजिल में जाने कहा गया।

इसके बाद सभी वहां से सटी हुई दूसरी बिल्डिंग में कूद कूद कर बाहर निकले। सूचना पर दमकल वाहन वहां पहुंचा लेकिन आग की बढ़ती लपट को देखते हुए दूसरी जगह से भी दमकल टीम को बुलाया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में कपड़ों का महासेल पूरी तरह नष्ट हो गया है। इसके अलावा नीचे संचालित होटल को भी नुकसान पहुंचा है।

महासेल के संचालक के आने के बाद ही वास्तविक नुकसान का आंकड़ा सामने आ पाएगा लेकिन लगभग 25 से 30 लाख के नुकसान की बात कही जा रही है। आग को नियंत्रण करने में स्थानीय नागरिक, दमकल की टीम के अलावा प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी सक्रिय रहे।
छत्तीसगढ़ - होटल की दूसरी मंजिल में लगी भीषण आग , लोगो ने कूद कर बचाई जान , लाखों के नुकसान की आशंका

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH