कौन है वह शख्स जो खुद को बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का पति और उनके बच्चो को अपनी संतान बता रहा है , पढ़े पूरी खबर

बॉलीवुड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कौन है वह शख्स जो खुद को बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का पति और उनके बच्चो को अपनी संतान बता रहा है , पढ़े पूरी खबर
मुम्बई 08 नवंबर 2022 -  रवीना टंडन (Raveena Tandon) 90 के दशक की सबसे बेहतरीन और फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो आज भी बी-टाउन और फैंस के दिलों में खास जगह रखती हैं. रवीना इंडस्ट्री में 1991 से एक्टिव हैं और अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में भी दीं. कई सुपरस्टार्स के साथ उनकी जोड़ी जमी. रवीना एक शानदार एक्ट्रेस होने के साथ ही दिल खोलकर अपनी बात रखने के लिए भी जानी जाती हैं. आज भी अभिनेत्री के लाखों फैन हैं, जो उनकी एक-एक अदा पर जान छिड़कते हैं. लेकिन, अभिनेत्री का एक ऐसा भी फैन था, जो उनके लिए परेशानी का सबब बन गया था. बात यहां तक पहुंच गई कि अभिनेत्री को उस शख्स के खिलाफ कड़ा कदम उठाना पड़ा।

अभिनेत्री ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस बारे में खुलासा किया और बताया कि कैसे एक शख्स उनके लिए दीवानगी की हद तक चला गया. रवीना टंडन का यह सरफिरा फैन उन्हें खून से भरी शीशियां भेजता था, अश्लील फोटो भेजता था. यही नहीं, शख्स अभिनेत्री को अपनी पत्नी और उनके बच्चों को अपने बच्चे मान चुका था. वह हर जगह कहता था कि रवीना की शादी उसी से हुई है।

ETimes से बातचीत में रवीना ने कहा की गोवा का मेरा एक फैन था जो ये मान चुका था कि मेरी शादी उससे हुई है और मेरे जो बच्चे हैं, उसी के हैं. वो अपने खून से शीशियां भर के मुझे कोरियर करता था. अपने खून से खत लिखकर भेजता था और अश्लील तस्वीरें भी. एक बार किसी ने मेरे पति अनिल थडानी की कार पर बड़ा सा पत्थर फेंक दिया था, जिसके बाद पुलिस में शिकायत करनी पड़ी।

रवीना आगे कहती हैं की एक और फैन था जो दिन भर मेरे घर के गेट पर बैठा रहता था. हालांकि रवीना ही नहीं और भी कई सेलेब्स हैं, जिनके क्रेजी फैंस उनकी हर एक्टिविटी पर नजर बनाए रखते हैं. कई बार इन्हीं फैंस के चलते सेलेब्स को परेशानी का भी सामना करना पड़ता है. वर्क फ्रंट की बात करें तो रवीना टंडन आखिरी बार KGF चैप्टर 2 में नजर आई थीं. फिल्म में उनके दबंग अवतार को खूब पसंद किया गया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH