01 नवंबर को महंगाई से मिली राहत , 115 रुपये सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर , जानें क्या है नई कीमत

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
01 नवंबर को महंगाई से मिली राहत , 115 रुपये सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर , जानें क्या है नई कीमत
नई दिल्‍ली 01 नवंबर 2022 -  सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों में बड़ी कटौती की है. तेल कंपनियों ने 01 नवंबर, 2022 को जारी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में 115 रुपये की कटौती की है. इसके बाद दिल्‍ली, मुंबई सहित देश के सभी प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव नीचे आ गए हैं. हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के भाव में 06 जुलाई, 2022 के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है।

जैसा कि आपको पता है कि तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं और आज भी इस समीक्षा के बाद कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाने का फैसला किया गया. 01 नवंबर से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 115.50 रुपये और सस्‍ता हो गया है. नई कीमत 19 किलोग्राम वजन वाले सिलेंडर पर लागू होगी, जबकि 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैंस सिलेंडर का दाम स्थिर है।

सरकारी तेल कंपनियां जुलाई से ही कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार कटौती कर रही हैं और यह लगातार पांचवां महीना है जब इसके रेट नीचे आए हैं. ताजा कटौती के बाद राजधानी दिल्‍ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटकर 1,744 रुपये हो गई है. इसके अलावा मुंबई में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1,696 रुपये, कोलकाता में 1,846 रुपये और चेन्‍नई में 1,893 रुपये पहुंच गया है।

इससे पहले सरकारी तेल कंपनियों ने जुलाई में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 8.50 रुपये, अगस्‍त में 36 रुपये, सितंबर में 91.50 रुपये और अक्‍तूबर में 25.50 रुपये घटाए थे. इस तरह, पिछले पांच महीने की यह सबसे बड़ी कटौती भी है. तेल कंपनियों ने पिछले पांच महीने के दौरान कॉ‍मर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में 257 रुपये की बड़ी कटौती की है. इससे रेस्‍तरां और ढाबे पर खाना सस्‍ता हो सकता है।

एक तरफ तो सरकारी तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार पांच महीने से कटौती जारी रखी है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के भाव जुलाई से ही स्थिर चल रहे हैं. दिल्‍ली में 14.2 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर अभी 1,053 रुपये में मिल रहा है, जबकि मुंबई में इसका रेट 1,052.50 रुपये है. चेन्‍न्‍ई में भी रसोई गैस सिलेंडर का दाम 1,068.50 रुपये और सबसे ज्‍यादा कोलकाता में 1,790 रुपये में बिक रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH