आज का राशिफल , दिनांक 01 नवंबर 2022 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 01-11-2022 3:15:14 PM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 01 नवंबर 2022 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनाँक 01 नवंबर 2022 दिन मंगलवार - 

मेष राशि - मन परेशान हो सकता है। नकारात्मक विचारों से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। लाभ में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से शैक्षिक क्षेत्र में सुधार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लंबित कार्यों में सफलता मिलेगी। दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृष राशि - आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में सुधार आएगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कला एवं संगीत में रुचि रहेगी। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है।

मिथुन राशि - आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। भवन की साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। कोई दूसरा कार्य मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि - आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। संयत रहें। सन्तान को लेकर चिंतित रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें।

सिंह राशि - मन अशान्त रहेगा। निराशा एवं असन्तोष भी हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि तो होगी, परन्तु धन की कमी हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी, लेकिन कठिनाइयां भी बनी रहेंगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।

कन्या राशि - वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। संयत रहें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में आय में वृद्धि हो सकती है। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन मिल सकता है। नौकरी में अफसरों के साथ मतभेदों से बचने का प्रयास करें। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। मित्रों से भेंट होगी।

तुला राशि - मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक होने के बावजूद लाभ में कमी आ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु मन चिंतित रहेगा। बातचीत में संयत रहें। मित्रों से सद्भाव बनाकर रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के योग हैं।

वृश्चिक राशि - बातचीत में सन्तुलित रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलित रहने का प्रयास करें।

धनु राशि - वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। नकारात्मक विचारों से बचें। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिवर से दूर रहना पड़ सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। वाणी प्रभावशाली रहेगी। कुटुम्ब-परिवार की किसी महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार का विस्तार होगा।

मकर राशि - मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। आत्मसंयत भी रहें। कारोबार में सुधार होगा। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

कुंभ राशि - आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। परिवार एवं मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मन परेशान रहेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

मीन राशि - मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती हैं स्वास्थ का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन शान्त तो रहेगा। परन्तु बातचीत में संयत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। कुटुम्ब परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन में वृद्धि होगी। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH