छत्तीसगढ़ - 18 लाख 58 हजार रुपये के तंबाकू और पान मसाला के साथ एक आरोपी गिरफ्तार , पुलिस पूछताछ में जुटी

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 18 लाख 58 हजार रुपये के तंबाकू और पान मसाला के साथ एक आरोपी गिरफ्तार , पुलिस पूछताछ में जुटी
राजनांदगांव 30 अक्टूबर 2022 -  राजनांदगांव जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 18 लाख 58 हजार का तंबाकू और पान मसाला जब्त किया है. दरअसल रविवार की सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग महाराष्ट्र की तरफ से अवैध गुटखा और तंबाकू लेकर आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने नागपुर मार्ग पर छुरिया मोड़ ग्राम बापूटोला के पास एक टीम को तैनात किया था। 

यहां पुलिस की टीम आने जाने वाले लोगों की जांच कर रही थी इसी बीच नागपुर तरफ से एक ट्रक आते दिखा जिसे भी पुलिस ने रोक लिया इसके बाद उसके ड्राइवर से पूछताछ की तो पूछताछ में ड्राइवर ने कहा की ट्रक में खाने का मुर्रा लेकर आ रहा हू और अंदर वही सामान है मुझे जाने दीजिए लेकिन पुलिस को उस पर शक था इस पर पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली। 

जिसमें बहुत सारे बोरे में अवैध गुटखा और तंबाकू मिला तब पुलिस ने इस संबंध में पूछताछ की लेकिन ड्राइवर गुटखे और तंबाकू के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका जिसके बाद पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। ड्राइवर ने अपना नाम विक्रांत तिरपुड़े बताया है। वो महाराष्ट्र के साकोला का रहने वाला है। 

पुलिस उससे पूछताछ कर रही है मगर ये पता नहीं चल सका है कि ये गुटखा वो कहां लेकर जा रहा था और इसका मालिक कौन है पुलिस ने आरोपी से 18 लाख 58 हजार से ज्यादा का तंबाकू और पान मसाला जब्त किया है. इसके अलावा ट्रक भी जब्त कर ली गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH