दोस्त के साथ घूमने गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ 10 युवकों ने किया गैंगरेप , पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

झारखंड , 25-10-2022 4:16:21 AM
Anil Tamboli
दोस्त के साथ घूमने गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ 10 युवकों ने किया गैंगरेप , पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
सिंहभूम 23 अक्टूबर 2022 -  झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में 26 साल की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ 10 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की सनसनीखेज करने वाली खबर आई है। घटना गुरुवार को हुई थी पुलिस ने बताया कि पीड़िता एक नामचीन IT कंपनी में काम करती है। पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच के लिए SIT गठित की गई है चाईबासा पुलिस के अनुसार, आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है पांच व्यक्ति और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 20 अक्टूबर की शाम अपने मित्र के साथ स्कूटी से टेकरा हातु हवाई पट्टी गई थी वे सड़क किनारे बात ही कर रहे थे कि इसी बीच 8-10 लोग आए और पहले उनके साथ जमकर मारपीट की युवकों ने उसके दोस्त को डरा धमका कर भगा दिया और युवती के साथ दूर सुनसान झाड़ियों में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने शिकायत में कहा, जब हम एयरस्ट्रिप पर खड़े होकर बात कर रहे थे, उसी दौरान युवकों का गुट वहां पहुंच गया। वे हमसे पूछने लगे कि यहां क्या कर रहे हो जब हमने कहा कि यहां बात करने आए हैं, तो उनमें से एक लड़का बोला जाने मत देना दोनों को पकड़ लो। बयान के मुताबिक अचानक ही 8-10 लड़कों ने दोनों पर हमला कर दिया।उन्होंने साथी को बुरी तरह मार कर भगा दिया।इसके बाद उसे सुनसान जगह पर ले गए और एक-एक कर रेप करते रहे पीड़िता चिल्लाती रही छोड़ने के लिए कहती रही मैं रो रही थी, लेकिन वो मुझे छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे।

पीड़िता ने बताया कि गैंगरेप के बाद मुझे धमकाकर सभी लड़के वहां से भाग गए। इसके बाद उसने हिम्मत जुटाई और स्कूटी चलाकर एयरस्ट्रिप के पास ही एक किराना दुकान के पास आई। रात के करीब 8.45 बजे पीड़िता का दोस्त पुलिस को लेकर घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने ही युवती को अस्पताल में भर्ती कराया पीड़िता का कहना है कि वह सभी युवकों को पहचान सकती है।

पीड़िता ने बताया कि वह वर्क फ्रॉम होम कर रही है। वह अपने मित्र के साथ दोपहिया वाहन से गुरुवार शाम चाईबासा के पुराने एरोड्रम इलाके में गई थी। पश्चिम सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि मामले में मुफस्सिल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

घटना में लिप्त लोगों की पहचान के लिए जांच की जा रही है। दुष्कर्म के बाद आरोपी पीड़िता को वहीं छोड़ कर फरार हो गए।उन्होंने उसका पर्स और मोबाइल फोन भी छीन लिया। इसके बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार को घटना के बारे में बताया।इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई चाईबासा के सदर अस्पताल में उसका मेडिकल चेकअप किया गया।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH