बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आये इस खतरनाक बीमारी की चपेट में , सभी शूटिंग हुई कैंसिल , डॉक्टरों ने कही यह बात

बॉलीवुड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आये इस खतरनाक बीमारी की चपेट में , सभी शूटिंग हुई कैंसिल , डॉक्टरों ने कही यह बात
मुम्बई 22 अक्टूबर 2022 -  सलमान खान की हेल्थ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. सलमान खान को डेंगू हो गया है. कहा जा रहा है कि पिछले चार-पांच दिन से सलमान खान की तबीयत खराब चल रही है. डेंगू होने की वजह से उनकी फिल्म और शो की सारी शूटिंग बंद कर दी गई हैं। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान पिछले दो हफ्ते से 'किसी का भाई, किसी की जान' फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रहे थे. इस दौरान उन्हें डेंगू होने का पता चला. सलमान की हेल्थ को देखते हुए फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है. यही वजह है कि सलमान खान 'वीकेंड का वार' भी होस्ट नहीं करेंगे।

टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस की पहचान सलमान खान से है. अगर सलमान खान इसके होस्ट ना हों, तो शायद ही इसे कोई इतनी शिद्दत से देखना पसंद करेगा. मगर अपकमिंग वीकेंड का वार आपको सलमान खान के बिना ही गुजरना होगा. क्योंकि सलमान खान को डेंगू हो गया है. इसलिए 'वीकेंड का वार' करण जौहर होस्ट करने जा रहे हैं. शो का प्रोमो भी आ गया है जिसमें करण जौहर कंटेस्टेंट की क्लास लगाते दिख रहे हैं।

बिग बॉस से पहले करण जौहर बिग बॉस ओटीटी भी होस्ट कर चुके हैं. करण जौहर ने अपने अंदाज से बिग बॉस ओटीटी को हिट बना दिया है. पर टीवी के दर्शकों को शो में सलमान खान को देखने की आदत है. ऐसे में करण जौहर को वीकेंड का वार की कमान मिलना बड़ी जिम्मेदारी है. लेटेस्ट प्रोमो में करण जौहर गोरी नागौरी को डांटते हुए देखे जा रहे हैं. प्रोमो देख कर लग रहा है कि वो फैंस को सलमान खान की कमी नहीं खलने देंगे।

सलमान खान को डेंगू हुआ है. ये जानने के बाद उनके फैंस काफी दुखी नजर आ रहे हैं. बाकी हम सब यही दुआ करेंगे कि वो जल्द से जल्द से ठीक होकर वीकेंड का वार होस्ट करें।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH