पाकिस्तान को मिली बड़ी राहत , FATF ने ग्रे लिस्ट से किया बाहर , भारत ने दी यह प्रतिक्रिया

नई दिल्ली , 22-10-2022 4:43:32 PM
Anil Tamboli
पाकिस्तान को मिली बड़ी राहत , FATF ने ग्रे लिस्ट से किया बाहर , भारत ने दी यह प्रतिक्रिया
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 2022 -  पाकिस्तान को FATF ने ग्रे लिस्ट से बाहर कर दिया है. कयास तो पहले से लग रहे थे लेकिन शुक्रवार को पाकिस्तान को बड़ी राहत देते हुए उसे ग्रे लिस्ट से बाहर किया गया. अब भारत की तरफ से भी FATF के इस फैसले पर प्रतिक्रिया दे दी गई है. जोर देकर कहा गया है कि पाकिस्तान पर FATF की तरफ से जबरदस्त दबाव था।

जारी बयान में वित्त मंत्रालय ने कहा है कि FATF की सख्ती की वजह से पाकिस्तान ने कई बड़े आतंकियों के खिलाफ एक्शन लिया है. ये पूरी दुनिया के भले में है कि ये स्पष्ट रहे कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे, अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों से आतंकवाद को खत्म करे. अब भारत ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, जोर देकर कहा गया है कि पाकिस्तान सिर्फ और सिर्फ FATF की कड़ी कार्रवाई की वजह से झुका है।

लेकिन FATF के इस फैसले पर पाकिस्तान ने भी खुशी जाहिर की है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तरफ से जोर देकर कहा गया है कि पाकिस्तान द्वारा किए गए तमाम प्रयासों पर मुहर लगा दी गई है. उनकी तरफ से सेना को भी बधाई दी गई है, कहा गया है कि उनकी मेहनत भी रंग लाई है।

क्यों ग्रे लिस्ट से बाहर हुआ पाक?

जानकारी के लिए बता दें कि लंबे समय से इस बात पर विचार चल रहा था कि पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से बाहर किया जाएगा. असल में 34 ऐसे मापदंड थे जो पाकिस्तान के लिए सेट किए गए थे. अगर उसे ग्रे लिस्ट से हटना था तो उन मापदंडों पर खरा उतरना जरूरी था. अब FATF ने अपने जारी बयान में कहा है कि पाकिस्तान कुछ हद तक उन मापदंडों पर खरा उतरा है.

FATF (Financial Action Task Force) एक ऐसा अंतरराष्ट्रीय संस्था है. यह अंतरराष्ट्रीय वित्तीय अपराध को रोकने की कोशिश करता है, जो कि आतंकवाद को बढ़ाने के लिए किए जाते हैं. पाकिस्तान पर आरोप लगे थे कि वहां मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादियों को आर्थिक मदद पहुंचाने का काम हो रहा है. इस आरोप के बाद पाकिस्तान को 2018 में ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था. लेकिन अब कुछ रिपोर्ट्स के आधार पर FATF ने पाकिस्तान को राहत देने का काम कर दिया है. भारत की तरफ से इसका विरोध जरूर किया गया, लेकिन FATF ने उसे नजरअंदाज कर दिया।

AT

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ - हाईकोर्ट से अमित जोगी को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, जाने क्या है मामला??
छत्तीसगढ़ - हाईकोर्ट से अमित जोगी को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, जाने क्या है मामला??
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - अधेड़ ब्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगो मे फैला आक्रोश
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - अधेड़ ब्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगो मे फैला आक्रोश
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH