कोरोना वायरस के सब-वैरिएंट XBB से नई लहर का खतरा , WHO ने चीफ साइंटिस्ट ने कही यह बात

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना वायरस के सब-वैरिएंट XBB से नई लहर का खतरा , WHO ने चीफ साइंटिस्ट ने कही यह बात
नई दिल्ली 21 अक्टूबर 2022 -  कोरोना वायरस एक बार फिर से पैर पसार रहा है। ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब-वैरिएंट्स चिंता बढ़ा रहे हैं। अब ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट XBB का पता चला है। इससे नई लहर का खतरा बढ़ गया है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन की चीफ साइंटिस्ट डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन ने चेताया है। कहा कि XBB से कई देशों में नई लहर आ सकती है। बता दें XBB ओमिक्रॉन के सब-लाइनेज BJ.1 और BA.2.75 से बना है। इसे रिकॉम्बिनेंट वैरिएंट कहते है। यूके, अमेरिका और सिंगापुर में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। चीन के कई शहरों में लॉकडाउन लगाया जा रहा है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार कोरोना वायरस के केस में बढ़ोतरी का कारण XBB हो सकता है। सिंगापुर, बांग्लादेश, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और भारत में इसका दाखिला हो चुका है। सिंगापुर में संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र में XBB वैरिएंट के 18 मरीज मिल चुके हैं।

डब्ल्यूएचओ की चीफ साइंटिस्ट डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि ओमिक्रॉन के 200 से ज्यादा सब-वैरिएंट्स है। पहले भी कई रिकॉम्बिनेंट वायरस सामने आए हैं। उन्होंने कहा, 'XBB के कारण कई देशों में नई लहर आ सकती है। फिलहाल नया वैरिएंट कितना खतरनाक है। इसे लेकर डेटा नहीं आया है। स्वामीनाथन ने आगे कहा कि कोरोना वायरस अभी भी खतरा बना हुआ है।

भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन सक्रिय मामलों में गिरावट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार 2,119 नए मामले मिले हैं और सक्रिय मामलों में 473 की कमी आई है। देश भर में संक्रमण के चलते 10 मौतें भी हुई हैं, लेकिन इनमें केरल में पहले हुईं पांच मौतें भी शामिल हैं जिन्हें राज्य सरकार ने नए आंकड़ों के साथ जारी किया है। 

इस तरह बीते एक दिन में पांच मौतें हुईं हैं जिनमें छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मेघालय, पंजाब और बंगाल में एक-एक मौतें शामिल हैं। मरीजों के उबरने की दर 98.76 प्रतिशत है और मृत्युदर घटकर 1.18 प्रतिशत पर आ गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH