छत्तीसगढ़ - चोर ने गर्भवती महिला के पेट पर मारी लात , गला दबाया फिर भी महिला ने नहीं मानी हार

कोरबा , 20-10-2022 10:03:37 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चोर ने गर्भवती महिला के पेट पर मारी लात , गला दबाया फिर भी महिला ने नहीं मानी हार
कोरबा 20 अक्टूबर 2022 -  गर्भवती महिला की हिम्मत ने चोर को पकड़वा दिया। आरोपी ने गर्भवती महिला के पेट पर लात मारी, उसके साथ मारपीट की, उसका गला दबाया, इसके बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार चोर पकड़ा गया घटना बालको थाना क्षेत्र के ग्राम रूकबहरी का है।

थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर ने बताया कि किराना व्यवसायी पुरुषोत्तम लाल साहू अपने परिवार के साथ ग्राम रूकबहरी में रहते हैं। 17 अक्टूबर की रात को खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। देर रात करीब 2 बजे घर में एक चोर घुस आया। आरोपी गैरेज की दीवार फांदकर आंगन में कूदा। इससे पुरुषोत्तम की बहू भूमिका साहू की नींद खुल गई। बहू ने पुरुषोत्तम को मोबाइल से कॉल किया और किसी के घर में घुस आने की आशंका जाहिर की।     

बहू के फोन करने पर पुरुषोत्तम साहू अपने कमरे से बाहर निकले और घर की जांच करने लगे। इसी बीच बहू भूमिका के चीखने की आवाज उन्हें सुनाई दी। जब वो भागकर उसके कमरे में पहुंचे, तो वहां देखा कि एक व्यक्ति बहू का गला दबा रहा है और उसके साथ मारपीट कर रहा है। जब तक पुरुषोत्तम अपनी गर्भवती बहू को बचाते, तब तक आरोपी ने उसके पेट पर लात भी मार दी, जिससे वो दर्द से तड़प उठी। आरोपी के हाथ में पिस्तौल भी था। शोर-शराबे की आवाज सुनकर परिवार के बाकी सदस्य भी जग गए। आरोपी सभी को पिस्तौल के दम पर डराने लगा।     इधर गर्भवती बहू भूमिका ने हिम्मत नहीं हारी और उसी हालत में चोर से भिड़ गई। परिवार वाले भी उसकी मदद के लिए आगे आए। इसी बीच पुरुषोत्तम के पिता दुर्गेश्वर प्रसाद भी कमरे में पहुंचे और सबकी मदद करने लगे। तब चोर ने दुर्गेश्वर प्रसाद से भी मारपीट की। आरोपी ने पुरुषोत्तम को भी दांत से काट लिया। लेकिन परिवारवालों ने मिलकर आरोपी को काबू में कर लिया। पुरुषोत्तम ने आरोपी के हाथ से पिस्तौल छीन ली।

हल्ला सुनकर पड़ोसी भी तुरंत पुरुषोत्तम साहू के घर के बाहर जमा हो गए। सभी को मामला पता चला, तो उन्होंने बालको थाना पुलिस को खबर की। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर के निर्देश पर ASI एम एल डनसेना मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। आरोपी के हाथ में जो पिस्तौल थी, वो भी नकली निकली। आरोपी की पहचान ग्राम रूकबहरी के ही रहने वाले सोमपाल केंवट के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमपाल को गिरफ्तार कर IPC की धारा 323, 34, 458, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH