कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुलाई बैठक , दिवाली पर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुलाई बैठक , दिवाली पर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह
नई दिल्ली 19 अक्टूबर 2022 -  देश में कोरोना वायरस के नए सब वेरियंट BF.7 का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क हो गया है। देश में ओमिक्रॉन के इस सब वेरियंट का पहला मामला सामने आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अलावा Insacog, DBT, और NTAGI के अधिकारी भी शामिल हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड के इस बेहद संक्रामक माने जा रहे नए सब वेरिएंट को लेकर सभी को विशेष एहतियात और सतर्कता बरतने की सलाह दी है। खास तौर पर दिवाली सहित अन्य त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ में इसके फैलने का खतरा बढ़ गया है।

दरअसल, महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह की तुलना में, इस सप्ताह कोरोना वायरस संक्रमण के केसों में 17.7% की वृद्धि दर्ज की गई। इसकी तफ्तीश करने पर राज्य स्वास्थ्य विभाग ने ओमिक्रॉन के BF.7 और XBB को इसके लिए जिम्मेदार पाया। जानकारों के मुताबिक कोविड का ये नया वेरिएंट बेहद संक्रामक है। साथ ही ये बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए काफी घातक साबित हो सकता है। ऐसे में ठंड के मौसम और त्योहारी सीजन को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि देश में कोविड के एक बार केस फिर तेजी से बढ़ सकते हैं। इसी आशंका के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने मंगलवार को अहम बैठक की।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को फ्लू जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करते हुए जल्द से जल्द डॉक्टर से दिखाने की सलाह दी है। इसके साथ ही सभी को जल्द से जल्द कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने, जैसे-मास्क लगाना, भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना, आपस में दूरी बनाये रखना आदि को भी आम व्यवहार में शामिल करने को कहा है। BF.7 सब-वेरिएंट के लक्षणों में लगातार खांसी होना, सुनने में कठिनाई, सीने में दर्द और कंपकंपी शामिल हैं। यह गंध पहचानने की ताकत को भी प्रभावित कर सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को वैक्सीन की बूस्टर डोज़ देने की भी सलाह दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH