जंगल में फाँसी पर लटकती मिली नाबालिग की सड़ी गली लाश , कई दिनों से थी लापता , इलाके में फैली सनसनी

कोंडागांव , 19-10-2022 5:37:55 AM
Anil Tamboli
जंगल में फाँसी पर लटकती मिली नाबालिग की सड़ी गली लाश , कई दिनों से थी लापता , इलाके में फैली सनसनी
कोंडागांव 18 अक्टूबर 2022 -  कोंडागांव जिले में नाबालिग बच्ची की लाश जंगल में फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। लाश काफी पुरानी है और वह पूरी तरह से सड़ चुकी है। बताया जा रहा है कि बच्ची दशहरे के दिन से ही घर से लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, इसी बीच बच्ची की लाश जंगल में फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली है। फिलहाल केशकाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार जिले के केशकाल थाना अंतर्गत बोरगांव के जंगल में आज सुबह कुछ लोगों ने बरगद के पेड़ पर बच्ची की लाश को लटकते देखा। जिसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। इसी बीच वहां मौजूद एक शख्स ने लाश के कपड़ों को देखकर शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की।

बताया जा रहा है कि नाबालिग दशहरा के दिन से ही लापता थी। वह घर से दशहरा देखने जाने के लिए निकली थी, मगर लौटी ही नहीं। परिजनों ने आस-पास के गांव और रिश्तेदारों में उसका पता लगाया, लेकिन बच्ची की कुछ जानकारी नहीं मिली थी। अब उसकी लाश जंगल में फंदे से लटकी हुई मिली है। हालांकि, बच्ची ने आत्महत्या की है या फिर हत्या कर उसका शव लटकाया गया है, यह अभी पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त

छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम

आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH