देश भर के 50 शहरों में NIA का छापा , गैंगस्टर पर कसा जा रहा शिकंजा

नई दिल्ली , 18-10-2022 9:54:07 PM
Anil Tamboli
देश भर के 50 शहरों में NIA का छापा , गैंगस्टर पर कसा जा रहा शिकंजा
नई दिल्ली 18 अक्टूबर 2022 -  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को उत्तर भारत के 50 से अधिक शहरों में छापे मारे। यह कार्रवाई इलाके के कुख्यात गैंगस्टरों के खिलाफ की गई। आरोप हैं कि ये अपराधी आतंकियों के साथ मिले हैं और ड्रग्स के धंधे में भी लिप्त हैं। पंजाब , हरियाणा , राजस्थान , उत्तराखंड , दिल्ली और एनसीआर में मंगलवार सुबह से छापेमारी की गई। अधिकारियों के मुताबिक, यह भारत और विदेशों में स्थित आतंकवादियों, गैंगस्टर, ड्रग तस्करों के बीच गठजोड़ खत्म करने की कवायद है।

एनआईए की इस कार्रवाई के पीछे दिल्ली पुलिस से जुड़े दो मामले हैं। मामलों की गंभीरता देखते हुए इसी साल 26 अगस्त को एनआईए ने जांच शुरू की थी। गैंगस्टरों और आतंकवादी समूहों के बीच सांठगांठ के साथ ही यह भी पता चला है कि कई गिरोह को नेताओं का सहयोग प्राप्त है। जांच के दौरान पता चला कि ये गैंगस्टर भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी सक्रिय थे।

मंगलवार को कार्रवाई के तहत एनआईए ने हरियाणा के झज्जर में गैंगस्टर नरेश सेठी के घर पर भी छापा मारा। एनआईए की टीम सुबह चार बजे सेठी के घर पहुंची। डीएसपी सहित स्थानीय पुलिस भी एनआईए टीम के साथ थी। सेठी के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई और उसकी संपत्ति, बैंक विवरणों की जांच की गई। एनआईए की टीम करीब पांच घंटे सेठी के घर पर थी।

नरेश सेठी हत्या और फिरौती सहित कई आपराधिक मामलों में शामिल था। वह इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में कै है। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से भी जुड़ा है।

एनआईए के अधिकारियों का कहना है कि गैंगस्टर अपने अपराधों को अंजाम देने के लिए साइबर स्पेस का इस्तेमाल कर रहे है। इसमें व्यापारियों और अन्य पेशेवरों से जबरन वसूली कॉल भी शामिल हैं। एनआईए की जांच से यह भी पता चला है कि आतंकवादियों, गैंगस्टरों और नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोहों और नेटवर्कों के बीच एक गहरी साजिश थी, जो देश के भीतर और बाहर दोनों जगह से काम कर रहे थे।

ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ - हाईकोर्ट से अमित जोगी को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, जाने क्या है मामला??
छत्तीसगढ़ - हाईकोर्ट से अमित जोगी को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, जाने क्या है मामला??
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - अधेड़ ब्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगो मे फैला आक्रोश
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - अधेड़ ब्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगो मे फैला आक्रोश
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH