कोर्ट के मोहर्रिर के घर में चल रहा था अवैध हथियार बनाने का कारखाना , पुलिस ने छापा मार कर किया खुलासा

झारखंड , 16-10-2022 9:46:23 PM
Anil Tamboli
कोर्ट के मोहर्रिर के घर में चल रहा था अवैध हथियार बनाने का कारखाना , पुलिस ने छापा मार कर किया खुलासा
जामताड़ा 16 अक्टूबर 2022 -  झारखंड के जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के शहरडाल में अवैध हथियार बनाने के कारखाने का पर्दाफाश किया गया. दरअसल कोलकाता एसटीएफ ने बीते दिनों चार हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया था. जिसकी निशानदेही के बाद कोलकाता एसटीएफ द्वारा मिहिजाम थाना पुलिस के साथ की गई छापेमारी में इस मामले का पर्दाफाश हुआ. मौत का सामान बनाने वाला यह कार्य मिहिजाम थाना से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर चल रहा था. जहां अवैध रूप से पिस्टल बनाने का काम किया जा रहा था. छापेमारी में कोलकाता एसटीएफ के साथ मिहिजाम थाना पुलिस भी शामिल थी. देर रात तक चले इस छापेमारी में पिस्टल बनाने में इस्तेमाल लैथ मशीन,रिलिंग मशीन, 12 अर्धनिर्मित पिस्टल और 25 अर्धनिर्मित पिस्टल के विभिन्न पार्ट, कार्बाइन का अर्धनिर्मित बैरल सहित भारी संख्या में हथियार बनाने में प्रयुक्त कल-पुर्जे और औजार बरामद किए गए।

यह कारखाना शहरडाल निवासी शाहजहां खान के घर पर चल रहा था, जो जामताड़ा कोर्ट में पेशे से मोहर्रिर हैं. इस संबंध में सर्किल इंस्पेक्टर सुनील चौधरी ने कहा कि पूरे मामले का मुख्य सरगना रियाज अंसारी उर्फ राजू है जो यहां से बने हथियारों को धनबाद और चितरंजन रेलवे स्टेशन में लोगों को खपाता था. उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान दो महिला सबीना खातून और हसीना खातून को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य सरगना रियाज अंसारी उर्फ राजू और सरफराज खान उर्फ लालटु, मुंगेर निवासी इम्तियाज अंसारी और उसका पुत्र फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला सबीना खातुन सरफराज खान उर्फ लालटु और हसीना खातून रियाज अंसारी उर्फ राजू की पत्नी हैं, जबकि रियाज अंसारी उर्फ राजू शाहजहां खान का दामाद और सरफराज खान उर्फ लालटु पुत्र है. इसके अलावा अन्य आरोपियों में बिहार के मुंगेर निवासी इम्तियाज और उसका बेटा भी शामिल है. इस संबंध में पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार महिलाओं को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया. वहीं फरार अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

बता दें कि इस मामले में शाहजहां की बेटी और उसकी बहू को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के क्रम में दोनों महिलाओं ने स्वीकार किया कि वे धनबाद स्टेशन और चितरंजन स्टेशन में हथियार सप्लाई करने जाती थी. पूरे मामले में 9 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. बता दें कि शाहजहां अंसारी जामताड़ा सिविल कोर्ट में मोहर्रिर का काम करता है. शाहजहां अंसारी का दामाद रियाज अंसारी उर्फ राजू इसका मास्टरमाइंड है. इस मामले में अब तक 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH