छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दौरान एक और मौत , महिला कबड्डी खिलाड़ी की गई जान , CM ने जताया दुःख

कोंडागांव , 16-10-2022 1:35:19 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दौरान एक और मौत , महिला कबड्डी खिलाड़ी की गई जान , CM ने जताया दुःख
कोंडागांव 15 अक्टूबर 2022 -  राज्य सरकार ग्रामीण पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत कर चुकी है।राजीव युवा क्लब के तत्वाधान में गांवों में पारंपरिक ग्रामीण खेलों का आयोजन हो रहा है कोंडागांव जिले के ग्राम माझी बोरंड में आयोजित खेल प्रतियोगिता के दौरान एक महिला की मौत की घटना शनिवार को सामने आई है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोंडागांव जिले के ग्राम मांझीबोरंड निवासी शांति मंडावी पति उमेश मंडावी उम्र 31 वर्ष की शुक्रवार को गांव में चल रहे कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी खेलते हुए गिरकर बेहोश हो गई थी जिनकी रायपुर अस्पताल में उपचार के दौरान रात को मौत हो गई। रमेश मंडावी भाई व अन्य परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को ग्राम मांझीबोरंड में छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक खेल का आयोजन किया गया था। 

इस आयोजन में मृतिका शांति मंडावी ने भी भाग लिया, और वह कबड्डी खेलने के दौरान गिरकर बेहोश हो गई जिसके बाद परिजनों ने तत्काल उपचार के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचाया, जहा से उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर MMI रिफर किया गया। रायपुर अस्पताल में उपचार के दौरान रात को महिला ने दम तोड़ दिया , समाचार लिखे जाने तक परिजन मृतिका के शव को लेकर गृह ग्राम नहीं पहुंचे हैं।

वहीं परिजनों ने पंचायत द्वारा बिना उपचार की सुविधा के अव्यवस्था के बीच खेल खेल प्रतियोगिता आयोजित करने का संचालन पर आरोप भी लगाया, तथा महिला के मौत की घटना के लिए खेल संचालकों को दोषी बताया। मामले को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी मकड़ी से संपर्क करने पर उन्होंने जानकारी देने से इंकार किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 14 अक्टूबर को माकड़ी के मांझीबोरण्ड में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान घायल श्रीमती शांति मंडावी की आज रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है उन्होंने श्रीमती शांति मंडावी के परिवार जनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिवार जनों को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवारजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH