छत्तीसगढ़ - चोर की हिम्मत दुकान में लाखों की चोरी कर दीवार पर लिख गया I LOVE YOU

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चोर की हिम्मत दुकान में लाखों की चोरी कर दीवार पर लिख गया I LOVE YOU
अम्बिकापुर 14 अक्टूबर 2022 -  सरगुजा जिले में चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हाथ साफ कर दिया और जाते-जाते दीवार पर I LOVE YOU भी लिख गए। मामला अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के नए बस स्टैंड इलाके का है। इधर चोरी के बाद आई लव यू लिखने की चोरों की हिमाकत देख पुलिस भी हैरान रह गई। 

अंबिकापुर के प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास ही अमर इलेक्ट्रॉनिक्स है, जिसमें चोरों ने 02 लाख रुपए का सामान पार कर दिया है। दुकानदार रतन यादव का कहना है कि उन्होंने बीती रात करीब 8:30 बजे अपनी दुकान बंद कर दी थी। आज सुबह 10 बजे जब वे दुकान खोलने के लिए पहुंचे, तो ऊपर का छज्जा हटा हुआ मिला। चोरों ने फॉल सीलिंग काटकर वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने कहा कि चोरी की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। 

जिसमें चोर बड़ी तसल्ली से वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। फिलहाल CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने कहा कि चुनौती देते हुए चोरों ने दीवार पर आई लव यू भी लिख दिया है। इधर दुकान संचालक रतन यादव का कहना है कि 2 महीने पहले भी उनके दुकान पर इसी तरह से चोरी की गई थी, लेकिन आज तक आरोपियों का पता नहीं चल सका है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH