रेलवे ने जमीन खाली करने के लिए हनुमान जी को भेजा नोटिस , जमीन खाली नही करने पर कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

झारखंड , 12-10-2022 7:51:16 PM
Anil Tamboli
रेलवे ने जमीन खाली करने के लिए हनुमान जी को भेजा नोटिस , जमीन खाली नही करने पर कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
धनबाद 12 अक्टूबर 2022 -  बॉलीवुड फिल्म OMG में दिखाया गया है कि किस तरह भूकंप के कारण अपनी दुकान बर्बाद होने पर कांजी भाई भगवान को दोषी मानते हैं और उनके खिलाफ कोर्ट केस करते हैं। कोर्ट से भगवान को नोटिस भी जारी होता है। कुछ ऐसा ही मामला झारखंड के धनबाद में सामने आया है। यहां रेलवे ने जमीन खाली करने के लिए हनुमान जी को नोटिस भेजा है। साथ ही कहा है कि 10 दिन में जमीन खाली नहीं की तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामला सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा है वहीं रेलवे के अधिकारी कुछ बोलने से बच रहे है।

जानकारी के मुताबिक, धनबाद में रेलवे की जमीन पर कुछ लोगों ने सालों से कब्जा कर रखा है। मामला धनबाद के बेकार बांध रेलवे कॉलोनी से सटे खटीक मोहल्ला का है। यहां 27 घर अवैध तरीके से बनाए गए हैं। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने इनके खिलाफ अभियान शुरू किया है। सभी 27 घरों की दीवार पर जमीन खाली करने का नोटिस चिपकाया गया है। इस दौरान मोहल्ले के हनुमान मंदिर में भी नोटिस चिपका दिया गया। 

हनुमान मंदिर में चिपकाए गए नोटिस में लिखा है, आपको सूचित किया जाता है कि आपने रेल की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है, जो अपराध है। आपको निर्देश दिया जाता है कि पत्र प्राप्ति के 10 दिनों के अंदर उपरोक्त रेलवे की जमीन को यथाशीघ्र खाली कर वरिष्ठ अनुभाग अभियंता-वन के हवाले कर दें, अन्यथा आपके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसे अति आवश्यक समझें।

मामला सामने आने के बाद खटीक मोहल्ले के लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि वे रेलवे की जमीन पर वर्षों से रह रहे हैं। उन्हें परेशान करने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। वहीं हनुमान मंदिर पर नोटिस चस्पा करने को लेकर भी उबाल है। लोगों का कहना है कि रेलवे की जमीन पर अन्य धर्मों के स्थान भी हैं, लेकिन नोटिस सिर्फ इसी मंदिर को लेकर जारी किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH