आज का राशिफल , दिनांक 11 अक्टूबर 2022 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 11-10-2022 3:15:10 PM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 11 अक्टूबर 2022 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनाँक 11 अक्टूबर 2022 दिन मंगलवार - 

मेष राशि - मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। माता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ विदेश जाना पड़ सकता है। परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि - किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। भाई-बहन का सहयोग रहेगा। धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। सुखद समाचार मिलेगा।

मिथुन राशि - मन प्रसन्न रहेगा। कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। वाहन सुख में कमी आ सकती है। सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। सचेत रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी में मधुरता रहेगी। भवन सुख या सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नकारात्मक विचारों से परेशानी हो सकती है। व्यर्थ के विवाद हो सकते हैं।

कर्क राशि - धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। खर्च अधिक रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सुख का लाभ मिलेगा।

सिंह राशि - नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। पिता से धन मिल सकता है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। कार्यक्षेत्र में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

कन्या राशि - आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मित्र का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। लाभ के अवसरों में बढ़ोतरी होगी।

तुला राशि - आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्र का सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। आय में सुधार होगा। नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। वाहन सुख का लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि - पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। धन की स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। तरक्की के योग बन रहे हैं।

धनु राशि -  मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु संयत भी रहें। क्रोध से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। माता-पिता का सानिध्य रहेगा। सन्तान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। आय में वृद्धि हो सकती है। धर्मकर्म में रुचि बढ़ेगी। भाइयों में आपसी मतभेद हो सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।

मकर राशि - कारोबार के विस्तार में भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। आत्मसंयत रहें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। मित्रों के सहयोग से किसी नए कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है।

कुंभ राशि - कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। यात्रा कष्टदायी रहेगी। सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार हो सकता है। धन की प्राप्ति हो सकता है। मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा। संचित धन में कमी आ सकती है। पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।

मीन राशि - शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु किसी मित्र से वाद-विवाद से बचें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कारोबार के विस्तार पर भी खर्च बढ़ सकते हैं। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH