बारिश का कहर , स्कुलो में छुट्टी घोषित , ट्रेनें भी अवरुद्ध , जन जीवन हुआ अस्तब्यस्त

नई दिल्ली , 10-10-2022 9:20:00 PM
Anil Tamboli
बारिश का कहर , स्कुलो में छुट्टी घोषित , ट्रेनें भी अवरुद्ध , जन जीवन हुआ अस्तब्यस्त
नई दिल्ली 10 अक्टूबर 2022 -  उत्तर भारत में जारी भारी बारिश का असर जन-जीवन पर देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। पूरे उत्तर भारत में बेमौसम बारिश ने कहर बरपा रखा है। कई दिनों से हो रही बारिश किसानों के लिए संकट का रूप ले चुकी है। खेतों में खड़ी धान और सब्जी की फसल को भारी नुकसान हुआ है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश ने सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई जगहों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है और सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है। अकेले उत्तर प्रदेश में बारिश से हुए हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। बिहार के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

यूपी में भारी बारिश को देखते हुए लखनऊ और गाजियाबाद समेत कई जिलों के स्कूल बंद रखने का आदेश जारी हुआ है। गाजियाबाद जिला प्रशासन ने सोमवार को स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। लखनऊ जिला प्रशासन ने भी सोमवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

अलीगढ़ जिले में हो रही भारी बारिश को देखते हुए डीएम वीर सिंह ने सभी स्कूलों को 12 अक्टूबर तक बंद रखने का आदेश जारी कर किया है। 

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से संबंद्ध स्कूल भी 12 अक्टूबर तक नहीं खुलेंगे।

बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने पूरे जनपद में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूुलों में 10 और 11 अक्टूबर का अवकाश घोषित किया है।

मुजफ्फरनगर में लगातार बारिश के चलते डीएम चंद्रभूषण सिहं ने पहली से आठवीं तक के स्कूल बंद कर दिए हैं।

मुरादाबाद मेंं भी सोमवार को 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। बिजनौर में आठवीं तक स्कूल नहीं खुलेंगे।

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) में खराबी के कारण ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। इससे कई राजधानी के साथ-साथ अन्य एक्सप्रेस और मेल ट्रेनें सेंट्रल स्टेशन, बाहरी और आसपास के स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर खड़ी हो गईं। इसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनों पर पड़ा है। रात 12 बजे तक यही स्थिति बनी रही। कई ट्रेनों को पास के रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH