साली के प्यार में पागल था जीजा , दोनों की संदिग्ध हालात में मिली लाश , पत्नी ने किया यह खुलासा

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
साली के प्यार में पागल था जीजा , दोनों की संदिग्ध हालात में मिली लाश , पत्नी ने किया यह खुलासा
बांका 09 अक्टूबर 2022 -  बिहार के बांका में एक साथ दो शवों के मिलने की घटना से हड़कंप मच गया. शव की पहचान जीजा और साली के तौर पर हुई है. जानकारी के मुताबिक अवैध संबंध के कारण दोनों की भागलपुर में संदेहास्पद स्थिति में मौत हुई है. दोनों के शव सड़क किनारे एक झोपड़ी में मिला. रविवार की सुबह लोगों की नजर दोनों शव पर पड़ी तब दोनों की शिनाख्त कुल्हड़िया की ममता देवी और उसके जीजा बांका जिले के रजौन थाना के कठौन के देवानंद उर्फ करण के रूप में हुई।

डबल मर्डर की इस घटना के बाद लोगों की भीड़ उमड़ गयी. तब तक पुलिस भी पहुंच चुकी थी. इसी बीच देवानंद की पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ ससुराल के सभी लोग भी पहुंच चुके थे. इस बाबत देवानंद की पत्नी सीमा ने बताया कि हमारी शादी देवानंद से हुई थी, जिससे दो बच्चे भी हैं. हम सभी दिल्ली में रहते थे लेकिन इसी बीच मेरी छोटी बहन से प्यार करते-करते उसे भी लेकर मेरा पति दिल्ली मेरे पास आ गया. मृतक की पत्नी ने बताया कि बहन को दिल्ली लाने के बाद गुस्से में बच्चो को लेकर मैं भागलपुर आ गई और यहां आकर किसी तरह अपना और बच्चों की परवरिश करने लगी।

इसी बीच मेरा पति मेरी छोटी बहन को लेकर शनिवार को दिल्ली से मेरे पास आ गए. इसी बीच हम अपने काम पर चले गए. लौटने के बाद देखा कि दोनों तड़प रहे थे और बचाने की गुहार लगाते रहे थे. इलाज के लिए ले जाने के दौरान दोनों की मौत हो गयी थी. घटना के बाद ससुराल के लोग दोनों शवों को बीती देर रात कुल्हड़िया चौक स्थित एक झोपड़ी में छोड़कर फरार होने की बात कह रही. मृतक के ससुर मांगन की मानें तो दामाद छोटी बेटी को भी भगाकर दिल्ली ले गया था. घटना के बाद बड़ी बेटी बहन को भगाने का विरोध कर रही थी।

मौत के कारणों को लेकर जहां पत्नी जहर खाने से पति और बहन की मौत होना बता रही है वहीं पिता घटना को लेकर कुछ भी साफ तौर पर बताने से इनकार कर रहा है. इस मामले में अमरपुर थनाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि फिलहाल दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बांका भेजा गया है, वहीं मामले की जांच हर बिंदु पर की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH