छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बस ने बाईक सवारों को मारी टक्कर , हादसे में दो लोगो की मौके पर ही मौत

मुंगेली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बस ने बाईक सवारों को मारी टक्कर , हादसे में दो लोगो की मौके पर ही मौत
मुंगेली 07 अक्टूबर 2022 -  मुंगेली जिले में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। हादसे के बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बताया कि रायपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार यात्री बस विपरीत दिशा से आ रही बाइक को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 

वहीं घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना मुंगेली-रायपुर मार्ग पर सिद्धार्थ फ्यूल्स के पास हुई। SP चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मृतकों के नाम शत्रुघ्न साहू और बहादुर साहू हैं। शत्रुघ्न शीतला डीजे का संचालक था, वहीं बहादुर साहू पथरिया डीजे का संचालक था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बस ने एक अन्य व्यक्ति को भी टक्कर मारी है, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया है। वो लोरमी के खाम्ही गांव का शिक्षक बताया जा रहा है, हालांकि फिलहाल उसके नाम का पता नहीं चल सका है। 

कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। दोनों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। शत्रुघ्न और बहादुर दोनों दोस्त बताए जा रहे हैं। इधर रायपुर बस सर्विस की बस का ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया है। बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH