अवैध संबंध में युवक की पीट पीट कर हत्या , इलाके में धारा 144 लागू , पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील

झारखंड , 08-10-2022 4:32:56 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंध में युवक की पीट पीट कर हत्या , इलाके में धारा 144 लागू , पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील
बोकारो 07 अक्टूबर 2022 -  झारखंड में मॉब लिंचिंग का एक और मामला सामने आया है। बोकारो के महुआटाड़ थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट- पीट कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अवैध संबध के कारण इमरान अंसारी ( 35 साल ) की हत्या कर दी गई है। युवक की पिटाई की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसके अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पूरे मामले की जांच कर रही है।

मामला महुआटांड़ थाना क्षेत्र के धवेया गांव का है, दूसरे धर्म की महिला से इमरान के अवैध संबंध थे। वारदात के बाद मृतक के बेटे और भाई के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में भी लिया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव है। पुलिस-प्रशासन ने क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दिया है। पूरे इलाके में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

बेरमो एसडीओ सतीश चंद्र झा ने दैनिक भास्कर से हुई फोन पर बातचीत में कहा, यह मॉब लिंचिंग ही है, लोगों ने उसे पीट कर मार डाला है। अब तक जो पुलिस की जानकारी में सामने आई है उसमें पता चला है कि यह अवैध संबंध से जुड़ा मामला है। ग्रामीणों को इस अवैध संबंध की जानकारी मिली, जिसके बाद भीड़ ने उसकी हत्या कर दी है। मूर्ति विसर्जन में जा रहे लोगों ने भी युवक की पिटाई की है।

सुरक्षा के लिहाज से इलाके में धारा 144 लागू कर दिया गया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारी भी इस मामले में जांच के लिए पहुंच रहे हैं। क्या यह दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन से जुडा़ मामला भी है, इस सवाल पर पुलिस पदाधिकारी ने कहा, प्रतिमा विसर्जन में शामिल कुछ लोग इस घटना में शामिल हुए थे। प्रतिमा विसर्जन से कुछ दूरी पर ही यह पूरा मामला चल रहा था।

बताया जाता है कि दोनों समुदाय के लोगों ने देर रात बैठक की थी। इसी बैठक में इमरान के साथ मारपीट की गई। उसके दूसरी समुदाय की महिला के साथ अवैध संबंध थे जिसकी जानकारी गांव वालों को मिल गयी थी। इमरान गांव में काफी फेमस था, वह पाचं बार वार्ड सदस्य रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची घायल इमरान अंसारी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है देर रात दो बजे उसकी मौत की खबर मिली। इस घटना से धवेया गांव में तनाव का माहौल है। बेरमो अनुमंडल पुलिस धवेया में धारा 144 लगा दी गई है। महुआटांड़ पुलिस धवेया मे दो समुदायों की बीच तनाव को देखते हुए लगभग 300 पुलिस बल तैनात किया गया है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH