छत्तीसगढ़ - कार की टक्कर से बाईक सवार माँ , बेटे सहित 05 साल के मासूम की मौत

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कार की टक्कर से बाईक सवार माँ , बेटे सहित 05 साल के मासूम की मौत
राजनांदगांव 07 अक्टूबर 2022 -  राजनांदगांव जिले में मुंबई-हावड़ा नेशनल हाईवे- 53 पर हुए सड़क हादसे में मां,बेटे और 5 साल की मासूम (तीन लोगों) की मौत हो गई है। मरने वाले सभी लोग दीवान टोला गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद कार चालक अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। हादसा बागनदी थाना क्षेत्र में हुआ है। 

बागनदी थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह के मुताबिक दीवान टोला का रहने वाला शिवनंदन मरकाम (35 वर्ष) अपनी मां चंपा बाई (60 वर्ष) और 5 साल की बेटी तृप्ति को लेकर ग्राम सड़क चिरचारी में बुखार का इलाज कराने के लिए आया हुआ था। जहां लौटते समय सड़क चिरचारी के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिसके बाद तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

आसपास के लोगों की सूचना के बाद बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान शिवनंदन, उसकी मां और बेटी तीनों की मौत हो गई। थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह का कहना है कि, आरोपी कार चालक राजनांदगांव की ओर से गोंदिया की तरफ जा रहा था। फिलहाल वो फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH