नहीं रहे मशहूर एक्टर अरुण बाली , 79 साल की उम्र में हुआ निधन , बॉलीवुड में शोक की लहर

बॉलीवुड , 07-10-2022 7:39:22 PM
Anil Tamboli
नहीं रहे मशहूर एक्टर अरुण बाली , 79 साल की उम्र में हुआ निधन , बॉलीवुड में शोक की लहर
मुम्बई 07 अक्टूबर 2022 -  पॉपुलर एक्टर अरुण बाली का शुक्रवार (7 अक्टूबर) की सुबह 4:30 बजे मुंबई में निधन हो गया। वो 79 साल के थे और लंबे वक्त से बीमार थे। परिवार के मुताबिक, वे न्यूरोमस्कुलर बीमारी से जूझ रहे थे। ये एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें नर्व्स और मसल्स के बीच बैरियर हो जाता है। इससे उन्हें बोलने में परेशानी होती थी। हालांकि अभी ये सामने नहीं आ पाया है कि उनका निधन किस वजह से हुआ है।

90 के दशक में की थी करियर की शुरुआत

अरुण का जन्म लाहौर में 1942 में हुआ था। उन्होंने 90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी। अरुण ने टीवी में अपने अलग-अलग किरदारों से खूब नाम कमाया। उन्होंने 'नीम का पेड़', 'दस्तूर', 'चाणक्य', 'देख भाई देख', 'द ग्रेट मराठा', 'शक्तिमान', 'स्वाभिमान', 'देस में निकला होगा चांद', 'कुमकुम-एक प्यारा सा बंधन', 'वो रहने वाली महलों की' और 'देवों के देव महादेव' जैसे कई पॉपुलर सीरियल्स में काम किया है।

टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी कर चुके हैं काम

अरुण ने टीवी के साथ-साथ कई फिल्मों में भी काम किया है, जैसे 'राजू बन गया जेंटलमैन', 'खलनायक', 'फूल और अंगारे', 'आ गले लग जा', 'पुलिसवाला गुंडा', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी', 'सत्या', 'हे राम', 'ओम जय' जगदीश', 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'बर्फी', 'एयरलिफ्ट', 'रेडी', 'बागी 2' और 'पानी'। वो आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई दिए थे।

वो आखिरी बार अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म 'गुड बॉय' में नजर आएंगे, जो आज रिलीज हुई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH