दागदार हुई खाकी , नाबालिग से रेप की कोशिश के आरोप में सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार , SP ने की जाँच टीम गठित

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दागदार हुई खाकी , नाबालिग से रेप की कोशिश के आरोप में सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार , SP ने की जाँच टीम गठित
गोपालगंज 03 अक्टूबर 2022 -  बिहार में खाकी पर एक बार फिर से दाग लगा है. पुलिस के दामन पर दाग लगाने वाले आशिक मिजाज SI (सब इंस्पेक्टर) को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अफसर को किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर मीरगंज में तैनात था. पुलिस ने इस मामले में पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं SP आनंद कुमार ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है साथ ही जांच के लिए मुख्यालय DSP ज्योति कुमारी के नेतृत्व में टीम गठित किया गया है।

एफएसएल की टीम भी मामले की जांच के लिए बुलाई गयी है. बताया जाता है कि सब इंस्पेक्टर पहले कुचायकोट थाने में पदस्थापित था, इसके बाद हाल ही में उसका तबादला मीरगंज थाने में हो गया था. मीरगंज थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर पर आरोप है कि उन्होंने किशोरी के साथ अश्लील हरकत की, इसके बाद गलत काम यानी रेप करने का भी प्रयास किया गया. इस पूरी कार्रवाई की पुष्टि एसपी ने की है।

पुलिस की ओर से पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है. मेडिकल जांच के बाद रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है. फिलहाल मेडिकल जांच रिपोर्ट के बारे में पुलिस अधिकारी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं।

जिस खाकी पर आबरू बचाने की जिम्मेदारी थी, उसी ने आबरू लूटने की कोशिश की. घटना से खाकी जहां शर्मसार हुई, वहीं पुलिस महकमे के लिए बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है. पीड़िता कौन थी, सब इंस्पेक्टर के झांसे में कैसे पहुंची, इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपी सब इंस्पेक्टर पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. बताया जाता है कि जब थाने में मामला दर्ज हुआ तो आरोपी सब इंस्पेक्टर फरार हो गया. जिला मुख्यालय से आरोपी सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH