जेल बना ऐय्यासी का अड्डा , जेब मे हो दम तो शराब , शबाब और कबाब सब का है इंतजाम

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जेल बना ऐय्यासी का अड्डा , जेब मे हो दम तो शराब , शबाब और कबाब सब का है इंतजाम
हाजीपुर 29 सितंबर 2022 -  बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर बेशक आम आदमी बेहाल हो, लेकिन जेल में कैदियों और अपराधियों की मौज है. हालत ये हैं कि जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी कॉलगर्ल के साथ मौज करते पकड़े जा रहे हैं. दरअसल वैशाली के पुलिस अधीक्षक मनीष को खबर मिली कि सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में रात के अंधेरे में कैदियों की रंगीन पार्टी होती है।

खबर पर देर रात अस्पताल में छापेमारी हुई. छापेमारी के दौरान कैदी वार्ड में बंद कैदी गायब मिले. जांच हुई तो हत्या के मामले में सजायाफ्ता कैदी वार्ड की बजाय अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र के एसी कमरे में में पार्टी करता मिला. पार्टी करने वाले कैदी ने बाकायदा शराब के साथ कॉल गर्ल को बुला रखी थी, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि हत्या के एक मामले में बंद कैदी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसवालों के साथ अस्पताल के वार्ड बॉय से सेटिंग कर रखी थी. रात हुई तो कैदी अपने वार्ड से निकल VIP इंतजाम वाले नशा मुक्ति केंद्र के कमरे में पहुंच जाता था. वार्ड में लड़की और शराब का इंतजाम होता था. इसके बाद पार्टी शुरू हुई हो जाती थी।

कैदियों की मौज वाले इस इंतजाम की खबर किसी ने जिले के पुलिस अधीक्षक को दे दी. देर रात नगर थाने और SDPO की टीम की छापेमारी हुई तो मौके से कॉलगर्ल के साथ कैदी मौज करता पकड़ा गया।

पुलिस ने इस मामले में ड्यूटी पर तैनात 4 जवानों के साथ अस्पताल के वार्ड में तैनात वार्ड बॉय को हिरासत मे ले लिया है. इस हैरतअंगेज खुलासे के बाद अहले सुबह आला अधिकारियों की टीम आरोपियों के पूछताछ करने और मामले की पड़ताल करने थाने पहुंची. जिले के SP खुद कैदियों के इस VIP इंतजाम वाले मामले की पड़ताल करते दिखे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH