22 साल की विवाहिता के साथ हैवानियत , पति को बंधक बना कर 06 आरोपियों ने 04 घंटे तक किया गैंगरेप

झारखंड , 26-09-2022 9:58:58 PM
Anil Tamboli
22 साल की विवाहिता के साथ हैवानियत , पति को बंधक बना कर 06 आरोपियों ने 04 घंटे तक किया गैंगरेप
पलामू 26 सितंबर 2022 -  झारखंड में पलामू में 22 साल की विवाहिता के साथ 06 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही दो आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है, जबकि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. महिला के पति की शिकायत के बाद पीड़िता को सतबरवा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार राय ने मेडिकल जांच के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया है. जिले के सतबरवा थाने पहुंचे पीड़िता के परिजन ने जानकारी दी कि घटना बीते शनिवार रात की है।

पीड़ित महिला अपनी ससुराल में झगड़ा होने के बाद पैदल मायके के लिए चल पड़ी थी. शाम होते ही लोग उसे मना कर वापस ससुराल ले जाने के लिए आए थे, लेकिन महिला नहीं मानी. इसके बाद मायके वालों ने ही जैसे-तैसे समझा कर दामाद के संग अपनी बेटी को ससुराल के लिए रवाना किया. इसी बीच पीड़िता के पति ने अपने साढू के भाई को भी साथ चलने के लिए बुला लिया. दोनों महिला को बाइक पर बैठा कर ले जाने लगे. भलुआही घाटी के पास पहुंचे तो 06 अज्ञात लोगों ने रोक कर उनके मोबाइल और बाइक छीन लिए और तीनों के साथ मार पीट की आरोपियों ने करीब चार घंटे तक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इस दौरान पीड़िता के पति को बंधक बनाए रखा. इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के पति को वहीं छोड़ दिया और फिर महिला समेत दूसरे शख्स को बाइक पर बैठाकर दूसरी जगह ले जाने लगे।

इसी दौरान मनिका थाना के साधवाडीह गांव में एक कार देखते ही महिला चिल्लाने लगी. इससे बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी. शोर सुनने के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए. ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ लिया और मारपीट कर दी. दूसरी ओर, अन्य आरोपी भी बंधक बनाए महिला के पति को छोड़कर फरार हो गए. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, पीड़िता के पति ने रात में ही थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई. परिजनों का कहना है कि पीड़िता की हालत बेहद खराब है. रात से ही वह काफी भयभीत हैं. सतबरवा पुलिस ने घटना में शामिल एक बाइक को बरामद कर लिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH