नहीं रहे कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव , 58 साल की उम्र में हुआ निधन , एम्स हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नहीं रहे कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव , 58 साल की उम्र में हुआ निधन , एम्स हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
नई दिल्ली 21 सितंबर 2022  - दिग्‍गज कॉमेडियन राजू श्रीवास्‍तव का बुधवार सुबह निधन हो गया। दिल्‍ली के एम्‍स में उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उन्‍हें 10 अगस्‍त को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि राजू श्रीवास्तव शोबिज इंडस्ट्री का जाना माना नाम थे. उन्होंने कई फिल्मों और शोज में काम किया था. रियलिटी शोज में भी राजू ने पार्टिसिपेट किया था. राजू को मगर पहचान कॉमेडी शो The Great Indian Laughter Challenge से मिली थी. इस शो से मिली सक्सेस के बाद राजू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा था. राजू श्रीवास्तव एक्टर, कॉमेडियन होने के साथ साथ नेता भी थे. वे बीजेपी से जुड़े थे. राजू का बिना किसी गॉडफादर के इतनी सफलता हासिल करना इंस्पायरिंग है।

राजू श्रीवास्तव की खास बातें

- राजू श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं और उनका असली नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव है, हालांकि इस बारे में काफी कम लोग जानते हैं। 

- राजू श्रीवास्तव के पिता रमेश चंद्र श्रीवास्तव एक कवि थे, जिन्हें लो बलई काका के नाम से जानते थे। 

- राजू श्रीवास्तव बचपन से ही एक अच्छे मिमिक आर्टिस्ट रहे हैं, और उन्होंने कम उम्र में ही तय कर लिया था कि वो कॉमेडियन बनना चाहते हैं। राजू को कॉमेडी के साथ ही एक्टिंग का भी शौक है।

- राजू श्रीवास्तव ने अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म तेजाब से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 

- अपनी बेतरीन कॉमेडी और परफेक्ट टाइमिंग्स के चलते एक वक्त पर राजू श्रीवास्तव भारत के सबसे अधिक कमाई वाले कॉमेडियन थे। 

- राजू श्रीवास्तव ने शेखर सुमन के टीवी शो देख भाई देख (1994) में कैमियो भी किया था। 

- यही नहीं राजू श्रीवास्तव, मुकेश खन्ना के सुपरहीरो शो शक्तिमान में भी एक्टिंग कर चुके हैं। 

- बता दें कि राजू श्रीवास्तव ने कुछ हिट बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है, जिस में बाजीगर, मैंने प्यार किया और मैं प्रेम की दीवानी हूं शामिल है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH