तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पुल से गिरी , हादसे में 08 यात्रियों की मौत और दर्जनों घायल

झारखंड , 18-09-2022 5:56:32 PM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पुल से गिरी , हादसे में 08 यात्रियों की मौत और दर्जनों घायल
हजारीबाग 18 सितंबर 2022 -  झारखंड के हजारीबाग जिले में एक यात्री बस पलट कर नीचे गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं. यह घटना टाटीझरिया सिवाने नदी पर बने पुल के पास की है. एसपी मनोज रतन चौथे ने बताया कि हादसे के बाद प्रशासन की ओर से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. घटना में गंभीर रूप से घायलों को तत्काल हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया. वहीं, गंभीर रूप से घायल एक शख्स को रिम्स रेफर किया गया है।

एसपी ने बताया कि दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि बाकी 5 की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई थी. हादसे के बाद कई यात्री बस के अंदर बुरी तरह फंसे हुए थे. सभी को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि सभी लोग गिरिडीह से बस में सवार होकर गुरुद्वारे में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने रांची जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यात्री बस का पट्टा टूट गया, जिससे अनियंत्रित होकर बस नदी में पलट गई. बस में कुल 52 के करीब यात्री सवार थे।

मृतकों की पहचान सुरजीत सिंहग सेवादार (43), रानी कौर सलूजा (70) कमलजीत कौर (45), जगजीत कौर (70), शिवा (20), रविंद्र कौर (46) और अमृत पाल अरोड़ा (22) के रूप में हुई. उधर, हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर संवेदना प्रकट की है. उन्होंने ट्वीट किया, हजारीबाग, झारखंड में हुए सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु के समाचार से अत्यंत दुःख हुआ. इस हादसे में प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. मैं सभी पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH