जनशताब्दी एक्सप्रेस के घंटों देरी से चलने से फूटा यात्रियों का गुस्सा , स्टेशन सुपरिटेंडेंट के ऑफिस में किया हंगामा

रायगढ़ , 17-09-2022 1:25:40 AM
Anil Tamboli
जनशताब्दी एक्सप्रेस के घंटों देरी से चलने से फूटा यात्रियों का गुस्सा , स्टेशन सुपरिटेंडेंट के ऑफिस में किया हंगामा
रायगढ़ 16 सितंबर 2022 -  रायगढ़ - गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस के घंटों देरी से चलने के कारण यात्री परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार को ये ट्रेन 12 घंटे लेट सुबह 10 बजे रायगढ़ पहुंची, जिसके बाद यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा कर दिया। लोगों का कहना है कि जिस ट्रेन को गुरुवार रात 10 बजे पहुंचना था, वो आज सुबह 10 बजे पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ - गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस अक्सर लेट रहती है, जिसके कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

यात्रियों का कहना है कि जब रेलवे उनसे पूरा किराया वसूल रही है, तो समय पर गंतव्य तक पहुंचाना और सुविधाएं देना भी उसका काम है। उन्होंने कहा कि ट्रेनों के लेटलतीफी के कारण अब लोग रेल यात्रा करने से ही कतराने लगे हैं। चाहे वह मुंबई रूट हो या फिर हावड़ा रूट पैसेंजर ट्रेनें तो फिर भी ठीक-ठाक चल रही हैं, मगर एक्सप्रेस ट्रेनों की चाल इस कदर बिगड़ चुकी है कि अगर किसी को एक घंटे की यात्रा कर अपनी मंजिल तक पहुंचना है, तो उसे ट्रेन के लिए 4-5 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। इसी बात पर यात्रियों की भीड़ स्टेशन सुपरिटेंडेंट के ऑफिस के सामने पहुंच गई और हल्ला मचा दिया। 

कुछ यात्रियों ने पूछताछ केंद्र में भी विवाद किया रेलवे का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी यहां नहीं पहुंचा। गुस्साए लोगों ने कहा कि रायगढ़ - गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस पिछले 3 दिनों से 12-12 घंटे देर चल रही है। रात की ट्रेन हर दिन सुबह आ रही है। ये ट्रेन रायगढ़ से सुबह 6.20 बजे खुलती है और दोपहर 2 बजे गोंदिया पहुंचती है। वहीं वापसी में इसे रात को 10 बजे रायगढ़ वापस लौट आना होता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH