नवगठित सक्ती जिले के कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने आज लगाई अधिकारियो की पहली पाठशाला

सक्ती , 15-09-2022 4:25:05 AM
Anil Tamboli
नवगठित सक्ती जिले के कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने आज लगाई अधिकारियो की पहली पाठशाला
सक्ती 14 सितम्बर 2022 -  कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने आज जिले के अधिकारियों की पहली बैठक ली। TL की बैठक के साथ उन्होंने अधिकारियों का न सिर्फ परिचय जाना बल्कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा नया जिला सक्ती अस्तित्व में आ चुका है। प्रशासनिक कार्य शुरू होने के साथ लंबित प्रकरणों के निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से बेहतर कार्य करने कहा है।
    
कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने जिले में धान खरीदी , राजीव गांधी किसान न्याय योजना , राजीव गांधी भूमिहीन न्याय योजना, गोधन न्याय योजना , नरवा विकास योजना, राजीव युवा मितान योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना , आत्मानंद स्कूल , मुख्यमंत्री सुपोषण योजना , मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना , मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना , नजूल पट्टों का नवीनीकरण आवंटन ,राजस्व प्रकरणों का निराकरण, स्वसहायता समूहों का सुदृढ़ीकरण, अमृत सरोवर योजना, जाति प्रमाण पत्र, निर्माण कार्यों की स्थिति, जल जीवन मिशन, खाद्य, बीज की उपलब्धता, सिंचाई सुविधा का विकास, वाटर हार्वेस्टिंग, चिकित्सालयों का सुदृढ़ीकरण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, जन शिकायत निवारण, लोक शिक्षण मद के कार्य, कौशल विकास, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, फसल बीमा की समीक्षा की। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं का SDM स्तर पर अनिवार्य रूप से निरीक्षण होना चाहिए मैदानी कर्मचारियों की कार्यस्थल पर उपस्थिति और आमनागरिकों के समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित की जानी चाहिए। सभी अधिकारियों की उपस्थिति कार्यालय में निर्धारित समय पर हो, यह भी सुनिश्चित करने के कलेक्टर ने निर्देश दिए। 

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती रैना जमील , संयुक्त कलेक्टर पंकज डाहिरे , डिप्टी कलेक्टर सुश्री रजनी भगत सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 

ताज़ा समाचार

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH