प्रदेश में लॉक डाउन के फरमान के बाद , सबसे ज्यादा बिक्री इसकी हुई , सिर्फ एक दिन में ही ,,

रायपुर , 22-07-2020 1:01:29 AM
Anil Tamboli
प्रदेश में लॉक डाउन के फरमान के बाद , सबसे ज्यादा बिक्री इसकी हुई , सिर्फ एक दिन में ही ,,
रायपुर 21 जुलाई 2020 - छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन के चलते तमाम जगहों पर कारोबार की तालाबंदी के फरमान के बाद शराब काउंटरों पर अचानक से अच्छी खासी भीड़ उमड़ पड़ी है। 

लॉकडाउन होने के दो दिन पहले शहर के भीतर मौजूद शराब दुकानों पर मदिरा प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी । शराब दुकानों के कभी भी बंद हो जाने की आशंका के बीच शराब के शौकीनों ने जमकर शराब खरीदी की। 

रविवार को सिर्फ रायपुर जिले में ही शराब कारोबार सवा चार करोड़ रुपए के पार रहा। अगले दिन सोमवार को भी भीड़ ऐसी रही कि देर रात के हिसाब में जिले में 05 करोड़ रुपए से ज्यादा शराब बिक्री होने का अनुमान लगाया गया। 

शहरी क्षेत्र के अलावा इस बार ग्रामीण अंचलों की शराब दुकानों में भी दो दिन अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। 
कलेक्टर द्वारा नगरीय निकाय क्षेत्र रायपुर और बीरगांव में लॉकडाउन की घोषणा करने के बाद शहर में शराब कारोबार को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन पहले की तरह संभावना है कि प्रभावित क्षेत्रों में शराब दुकानें बंद रखी जाएंगी। फाफाडीह, पंडरी, बस स्टैंड, कटोरा तालाब, तेलीबांधा, स्टेशन रोड, आजाद चौक, लाखेनगर और पुलिस लाइन की दुकानों में अच्छी खासी भीड़ लगी रही । 

सुबह आठ बजे की पाली में सबसे ज्यादा भीड़ रहने के बाद दोबारा शाम छह से आठ बजे के बीच दुकानों में कतारें लगी रहीं।

सावन के महीने में आमतौर पर हर साल शराब बिक्री में गिरावट रहती है, लेकिन इस बार लॉकडाउन के फरमान के बाद जिस तरह से कारोबार देखने को मिला है, शराब बिक्री में नया रिकार्ड बना है। सामान्य दिनों में ढाई करोड़ रुपए शराब बिक्री की जगह रायपुर जिले में कारोबार पांच करोड़ रुपए के पार पहुंच गया। ऐसे प्रदेशभर से लॉकडाउन के पहले प्रभावित क्षेत्रों में 15 करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब बिक्री का आकलन किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH