छत्तीसगढ़ - पहले प्रेमी और प्रेमिका ने जम कर पी शराब , नशे में हुआ विवाद तो प्रेमी ने कर दी हत्या

कोरबा , 12-09-2022 7:26:19 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पहले प्रेमी और प्रेमिका ने जम कर पी शराब , नशे में हुआ विवाद तो प्रेमी ने कर दी हत्या
कोरबा 12 सितंबर 2022 -  पति की अनुपस्थिति में पत्नी ने प्रेमी को घर बुला लिया। दोनों ने मिल कर शराब पीया। बाद में दोनों के बीच विवाद हो गया। आधी रात को प्रेमी ने प्रेमिका की पीट पीट कर हत्या कर दी और निर्वस्त्र अवस्था में शव को घसीटते हुए घर से बाहर ले आया। फिर एक ग्रामीण के घर के आंगन में शव को छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना पसान थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर धमधमा पारा का है। यहां रहने वाला एक ग्रामीण 09 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे एक रिश्तेदार के घर कटघोरा से लगे ग्राम लख्मी चला गया था। उसकी पत्नी व तीन बच्चे घर पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि पत्नी का प्रेम संबंध गांव के ही युवक समारू 19 वर्ष के साथ था। उसने पति के अनुपस्थिति में रात को समारू को घर बुला लिया। दोनों ने शराब का सेवन किया। इस बीच दोनों के बीच विवाद होने लगा। नाराज होकर समारू घर के बाहर आंगन में खाट लगा कर सो गया और बाहर से दरवाजा का कुंदा लगा दिया।

अचानक रात 03 बजे वह उठा और फिर दरवाजा खोल कर अंदर जा घुसा और प्रेमिका को नींद से जगा कर उसके साथ विवाद करने लगा। आवेश में आकर उसने उसे बुरी तरह पीटा और फावड़ा से उस पर दो- तीन वार कर दिया। पीटने के दौरान उसके कपड़े भी उतार दिए। मौत हो जाने के बाद प्रेमिका की लाश को घसीटते हुए घर से बाहर निकाल लिया और रामसिंह के घर के सामने ले जाकर छोड़ दिया। फिर चीखते हुए बोलने लगा कि कोई उसके पास आया तो वह उसकी भी हत्या कर देगा।

कुछ लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी। सिर में कई जगह गंभीर चोट के निशान मिले हैं। उपसरपंच को घटना की जानकारी दी गई और उसके बाद मृृतका के पति को इसे अवगत कराया गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर पसान पुलिस मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा किया और वैधानिक प्रक्रिया के लिए अस्पताल भेजा। आरोपित समारू को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH