सक्ती से बड़ी खबर , 05 डकैत गिरफ्तार , सक्ती कोरबा मार्ग पर देते थे वारदात को अंजाम

सक्ती , 12-09-2022 2:49:19 AM
Anil Tamboli
सक्ती से बड़ी खबर , 05 डकैत गिरफ्तार , सक्ती कोरबा मार्ग पर देते थे वारदात को अंजाम
सक्ती 11 सितंबर 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 05 सितंबर 2022 को प्रार्थी रितेश अग्रवाल निवासी सक्ती ने थाना नगरदा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04 सितंबर 2022 के 08 बजे लगभग कोरबा से अपने वाहन से वापस सक्ती आते समय ग्राम मोहगांव एवं बरपाली कला के मध्य वाहन क्रमांक CG 11 AS 9200 डस्टर में सवार कुल 05 व्यक्तियों द्वारा रास्ता रोककर गाली गलौज करते हुए प्रार्थी एवं उसके परिवार से मारपीट कर सोने का चैन व कान की बाली एवं पाकिट से रकम लूट कर फरार हो गए है।

प्रार्थी की सूचना पर अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 134 / 2 धारा 394.294 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया घटना से पुलिस अधीक्षक जाजगीर चांपा को अवगत कराया गया आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टीम को निर्देशित किया गया जिसके पालन द्वारा प्रार्थी को तलब कर आरोपियों के हुलिया एव वाहन की जानकारी ली गई जो प्रार्थी द्वारा गया।

इसके पश्चात कोरबा शहर से घटना स्थल पहुंच मार्ग तक के सैकडो CCTV फूटेज खगाला गया साथ ही आरोपियों की पतासाजी के लिए मुखबिर लगाया गया था इसी दौरान मुखवीर से सूचना मिली की आमाडोल के सुरेन्द्र पटेल के पास डस्टर है जो अपने साथियों के साथ रात्रि में कोरबा सक्ती मार्ग में लूटपाट करता है  सूचना से पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती एम. आर. आहिरे एवं अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती गायत्री सिंह को अवगत कराया गया।

तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती एम.आर. आहिरे के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गायत्री सिंह तथा अनु अघि पुलिस सक्ती  तस्लीम आरिफ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नगरदा एवं विशेष टीम द्वारा संदेही सुरेन्द्र पटेल का पता तलाश कर दबिश देकर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । कड़ाई से पूछताछ करने पर संदेही सुरेन्द्र पटेल के घटना दिनांक 04.09.2022 को अपने डस्टर वाहन से साथी हेमत पटेल , सतीश पटेल , चुन्नी पटेल , केशव पटेल के साथ घटना करना स्वीकार किया आरोपी सुरेन्द्र पटेल के निशानदेही में घटना के अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर एवं उनके निशानदेही में लूट की रकम बरामद किया गया।

लूट के अज्ञात आरोपियों के पता तलाश कर गिरफ्तार करने में जिला जांजगीर चाम्पा के विशेष टीम के सदस्य उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव , सहायक उप निरीक्षक संतोष तिवारी , प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा , आरक्षक रोहित कहरा एवं थाना नगरदा प्रभारी उप निरीक्षक सी.पी. कंवर , आरक्षक नान्ही यादव विकास बरेठ , महेन्द्र कंवर , थाना स्टाफ का सराहनीय भूमिका रहा।

आरोपियों के नाम और पता 

01. सुरेन्द्र पटेल पिता मसत राम 40 वर्ष सा आमाडोल थाना खरसिया जिला रायगढ़ 

02. हेमत पटेल पिता चकघर पटेल 35 वर्ष सा बोतल्दा थाना खरसिया जिला रायगढ़ 

03. सतीश पटेल पिता पुरूषोत्म पटेल 30 वर्ष सा बोतल्दा थाना खरसिया जिला रायगढ 

04. चुन्नी लाल पटेल पिता किर्तन पटेल 49 वर्ष सा दर्रामुड़ा थाना भुपदेवपुर जिला रायगढ़ हाल मु फतेहगंज थाना करतला 

05. केशव पटेल पिता सीताराम पटेल 34 वर्ष दर्रामुडा थाना भुपदेवपुर जिला रायगढ़।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH