छत्तीसगढ़ - बहन के साथ मोबाईल पर बात करने से किया मना , तब युवक ने चाकू मार कर उतार दिया मौत के घाट

कोरबा , 08-09-2022 9:23:34 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बहन के साथ मोबाईल पर बात करने से किया मना , तब युवक ने चाकू मार कर उतार दिया मौत के घाट
कोरबा 08 सितंबर 2022 -  बहन से फोन पर बात करने पर भाई ने युवक से ऐतराज जताया तो विवाद हो गया। बात बढ़ी तो युवक ने चाकू से सीने पर वार कर दिया जिसके गहरे जख्म ने किशोर की जान ले ली। बीच-बचाव में बहन भी जख्मी हुई है। जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना अंतर्गत गजरा कुदरीपारा मोहल्ला में रहने वाले समीर नागे पिता दिलीप नागे ने किशोरवय कुलदीप पिता झगरू राम को बुधवार देर शाम हुए विवाद में चाकू मार दिया। 

बताया जा रहा है कि कुलदीप की बहन से उसकी सहेली का भाई समीर नागे अक्सर फोन पर बात किया करता था। इस बात से कुलदीप को ऐतराज था। बुधवार को कुलदीप की बहन अपनी सहेली नागे के घर गयी थी जिसे लेने के लिए कुलदीप उसके घर पहुंचा था। यहीं पर समीर से भेंट हो गई तो कुलदीप ने फोन वाली बात कर फोन नहीं करने के लिए कहा। इसी पर बात बढ़ गई जो हाथापाई तक जा पहुंची। बाहर शोर सुनकर समीर के परिजन और कुलदीप की बहन घर से निकले। 

कुलदीप व समीर में मारपीट के दौरान समीर की मां ने भी कुलदीप को मारा-पीटा। बहन बीच-बचाव करने आई तो वह भी चोटिल हो गई। इसी दौरान समीर ने चाकू निकालकर कुलदीप के सीने पर वार कर दिया। चाकू लगते ही कुलदीप गिर पड़ा और समीर के परिजन सहम उठे। तब तक यहां मोहल्ले के लोग भी इकट्ठा हो चुके थे। आनन-फानन में कुलदीप को बांकीमोंगरा स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया। क्षणिक आवेश में आकर चाकू मारने की इस घटना से सनसनी फैला रही वहीं कुलदीप की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना बाद पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है जो फरार हो गया था। इधर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH