पति और दो बच्चों को छोड़ कर मां ने पड़ोसी से रचायी शादी , घर में नहीं मिली एंट्री तो बैठ गए धरने पर

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति और दो बच्चों को छोड़ कर मां ने पड़ोसी से रचायी शादी , घर में नहीं मिली एंट्री तो बैठ गए धरने पर
भागलपुर 06 सितंबर 2022 -  भागलपुर में दो बच्चों की मां ने अपने पड़ोस में रहने वाले युवक से शादी कर ली. विवाह के बाद जब लड़का दुल्हन लेकर अपने घर पहुंचा तो उसके परिजनों ने इस शादी को मंजूरी नहीं दी और दोनों को मारपीट कर घर से भगा दिया. इसके बाद दोनों घर के दरवाजे पर ही धरना देकर बैठ गये. सुबह तक दोनों के लिए घरवालों ने दरवाजे नहीं खोले. वहीं दोनों के हाइवोल्टेज ड्रामे को देखने लोगों की भीड़ जुटी रही।

दो बच्चे की मां 35 वर्षीय कंचन कुमारी ने घोघा थाना अंतर्गत जानीडीह पंचायत स्थित जानीडीह दक्षिण में अपने पड़ोस में ही रहने वाले राकेश सिंह के 28 वर्षीय पुत्र दीपक सिंह से मंदिर में सोमवार रात विवाह रचा लिया. विवाह के बाद जब दोनों घर घुसने लगे तो दीपक के परिजनों ने दोनों को मारपीट कर भगा दिया. इस घटना के बाद दोनों दरवाजे पर ही धरना देकर बैठ गये. रात तक दोनों वहीं जमे रहे. सुबह समाचार लिखे जाने के समय दोनों पास में ही कहीं गये हुए थे।

दोनों की मांग है कि उन्हें घर में एंट्री दी जाए और रहने दिया जाए. बताते चलें कि महिला मुंगेर की रहने वाली है और दस साल पहले उसकी शादी जानीडीह निवासी स्व कमलेश्वरी राय के पुत्र प्रमोद राय से हुई थी. कंचन ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसके पति का पहले से ही किसी और के साथ अवैध संबंध था. वह कमाती थी और पति बैठकर खाता था. विरोध करने पर मारपीट करता था।

महिला ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले दीपक सिंह से उसे पिछले एक साल से प्रेम था और उन लोगों ने सोमवार शाम को मंदिर में शादी कर ली. कंचन व दीपक ने बताया कि वो दोनों बच्चों के साथ आजीवन रहने को तैयार हैं. इधर शादी की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गयी. कंचन व दीपक ने कहा कि हम अपने घर में घुसकर रहेंगे. मुख्य दरवाजे पर अनवरत धरना पर बैठे रहेंगे. बता दें कि दोनों बच्चे अपने पिता के संग ही रह रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH