छत्तीसगढ़ में सुपारी किलिंग , पूर्व महिला सरपंच फरार , सुपारी देकर करवाई थी दंपति की हत्या

दंतेवाडा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में सुपारी किलिंग , पूर्व महिला सरपंच फरार , सुपारी देकर करवाई थी दंपति की हत्या
दंतेवाड़ा 05 सितंबर 2022 -  दंतेवाड़ा में सुपारी किलिंग का मामला सामने आया है। जिले के जबेली ग्राम पंचायत में पूर्व महिला सरपंच जोगी ने पति-पत्नी की हत्या के लिए आठ लोगों को 10 हजार में सुपारी देकर हत्या करवा दी। घटना शनिवार की बताई जा रही है, पर गांव के लोगों के द्वारा मामले को दबाया जा रहा था. मृतिका के मायके पक्ष के लोग जो समेली बोडेपारा के रहने वाले है, उनके द्वारा मामले का खुलासा किया गया और अरनपुर थाने में FIR दर्ज करवाई गई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और हत्या के आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

जिसके बाद भीमा और उसकी पत्नी नंदे की हत्या करने वाले 08 आरोपियों में पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के द्वारा इस दोहरे हत्याकांड में संलिप्त लखमा , देवा , भीमा , सुक्खा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन चारों ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। सुपारी देनी वाली पूर्व सरपंच जोगी सहित तीन अन्य आरोपी जिनकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है।

दंतेवाड़ा जिले में इस तरह का यहा पहला मामला होगा जिसमें हत्या करवाने की लिए सुपारी दी गई हो। हत्या गांव में ही कि गई जिसमें मृतक और मृतिका के गले में रस्सी बंधी हुई थी ऐसा ग्रामीणों का कहना है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा। थाना प्रभारी अरनपुर पुरुषोत्तम ध्रुव ने इस मामले में बताया कि इस दोहरे हत्‍याकांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH