छत्तीसगढ़ - पत्नी के मायके जाने से परेशान होकर तीन बच्चो के पिता ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी

कोरबा , 05-09-2022 2:10:06 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पत्नी के मायके जाने से परेशान होकर तीन बच्चो के पिता ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी
कोरबा 04 सितंबर 2022 -  शनिवार - रविवार दरम्यानी रात को एक शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली सबसे बड़ी बात ये है कि वो शनिवार शाम भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था, लेकिन किसी तरह उसे बचा लिया गया था। मगर देर रात उसने अपनी जान ले ही ली। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के इमलीडुग्गू बस्ती का है। 

बताया जा रहा है कि यहां रहने वाला राजू वर्मा (40 वर्ष) पत्नी के मायके जाने से परेशान था। उसकी पत्नी तीज मनाने के लिए मायके गई थी। उसके तीनों बच्चे यहीं पिता के साथ थे। मृतक पेशे से पेंटर था। मृतक के भांजे ओमप्रकाश ने बताया कि उसके मामा राजू वर्मा कल नशे की हालत में घर लौटे थे। वे फांसी का फंदा लगाकर लटक ही गए थे कि उनकी बड़ी बेटी की नजर इस पर पड़ गई। उसने तुरंत शोर मचाया तो परिवार वाले दौड़े और उन्हें फांसी के फंदे से उतारा। किसी तरह उनकी जान बच गई। 

ओमप्रकाश ने कहा कि मामा से सुसाइड की कोशिश करने की वजह पूछने पर उन्होंने साफ-साफ कुछ नहीं बताया। उनकी पत्नी को भी घटना की जानकारी दी गई। उन्हें काफी समझाया गया कि वे दोबारा इस तरह का कदम उठाने की कोशिश नहीं करें जब सब सामान्य हो गया, तो सबने खाना खाया और सोने के लिए चले गए। भांजे ने बताया कि देर रात उसके मामा ने तीनों बेटियों के कमरे को बाहर से बंद किया और बाहर फांसी के फंदे से लटक गए। 

सुबह बच्चों ने दरवाजा खोलना चाहा, तो वो बाहर से बंद मिला खिड़की से बाहर देखने पर उन्हें पिता राजू फांसी के फंदे से लटके हुए नजर आए तीनों बेटियों के शोर मचाने से लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोला।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH