कॉलगर्ल सप्लायर महिला दलाल के पास मिला SP सरकारी मोबाईल फोन , महकमे में मचा हड़कंप

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कॉलगर्ल सप्लायर महिला दलाल के पास मिला SP सरकारी मोबाईल फोन , महकमे में मचा हड़कंप
मधेपुरा 04 सितंबर 2022 -  बिहार के मधेपुरा में पुलिस महकमे के डीएसपी का मोबाइल फोन कॉलगर्ल सप्लायर महिला के पास से बरामद होने की चर्चा पूरे इलाके में है. इसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कथित सप्लायर महिला दावा कर रही है कि वो मधेपुरा में कई पुलिस अधिकारियों को लड़कियों की सप्लाई करती रही है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो सहरसा डीआईजी कार्यालय में बनाया गया है. वीडियो में महिला यह भी कह रही है कि उसने मधेपुरा सदर अस्पताल के सामने स्थित डीएसपी के आवास पर एक लड़की भेजी थी जिसने यह मोबाइल फोन चोरी कर उसे दिया था।

महिला का दावा है कि वो कई पुलिस अधिकारियों को लड़कियों की सप्लाई कर चुकी है. वो अब तक यहां चार बार लड़की भेज चुकी है. उसने रेट को लेकर कहा कि 300 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से साहब लोगों के यहां लड़की भेजती थी. वहीं, ज्यादा देर लड़की रखने पर उसने 500 रुपया चार्ज करने की बात कही, लेकिन कई बार ‘काम’ करने के बाद भी रुपया नहीं दिए जाने के कारण लड़की ने मोबाइल फोन चुरा लिया. यह वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. हालांकि, न्यूज़ 18 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

दरअसल मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार जब छुट्टी पर गए थे तो मुख्यालय डीएसपी अमरकांत चौबे को एसपी का चार्ज मिला था. एसपी अपना आधिकारिक मोबाइल डीएसपी को सौंप गए थे. बताया जा रहा है कि इस दौरान डीएसपी ने एक लड़की (कॉलगर्ल) को अपने आवास पर बुलाया गया था. मनमुताबिक रेट नहीं मिलने पर लड़की उनके तकिये के नीचे रखा मोबाइल फोन लेकर चली गयी. इस बीच डीआईजी ने एसपी के नंबर पर कॉल किया तो फोन स्विच ऑफ मिला. इसके बाद डीआईजी के निर्देश पर डीएसपी अमरकांत चौबे के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया. मोबाइल का लोकेशन सहरसा में होने से डीआईजी सकते में आ गए।

पुलिस के द्वारा टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर मधेपुरा के एसपी का मोबाइल फोन बरामद किया. साथ ही जिस महिला के पास से यह फोन मिला उसे पूछताछ के लिए थाने लेकर आई. इसकी भनक लगते ही डीएसपी अमरकांत चौबे के द्वारा आनन-फानन में एसपी के नंबर का डुपलिकेट सिम कार्ड निकाल कर उसे मोबाइल में डाल कर चालू किया गया. बहरहाल मामला सामने आने के बाद डीएसपी छुट्टी पर चले गए हैं।

कथिल कॉलगर्ल सप्लायर महिला का वीडियो वायरल होने के बाद इससे जुड़ा भेद खुल गया है, लेकिन पुलिस के अधिकारी फिलहाल इस पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

सोर्स - NEWS18

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH