जिले के CSC सेंटर में बनाया जा रहा था फर्जी वोटर ID कार्ड , 74 फर्जी वोटर ID कार्ड के साथ संचालक गिरफ्तार

कोरबा , 04-09-2022 1:06:55 AM
Anil Tamboli
जिले के CSC सेंटर में बनाया जा रहा था फर्जी वोटर ID कार्ड , 74 फर्जी वोटर ID कार्ड के साथ संचालक गिरफ्तार
कोरबा 03 सितंबर 2022 -  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि जिले में कुछ दिनों से फर्जी वोटर आईडी बनाकर उनके विभिन्न स्थानों पर परिचय पत्र के रूप में उपयोग किए जाने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा सभी थानों को पता साजी के लिए निर्देश दिए गए थे। इसी तारतम्य में दर्री थाने को सूचना मिली की प्रेमनगर जेलगांव चौक के पास संचालित गज्जू डिजिटल नामक च्वाइस सेंटर का संचालक गजेंद्र साहू फर्जी वोटर आईडी कार्ड बना रहा है, जिनका उपयोग विभिन्न माइक्रो फाइनेंस कंपनी ,बैंक एवम अन्य जगहों पर परिचय पत्र के रूप में किया जा रहा है।

सूचना पर दर्री पुलिस की टीम ने CSP दर्री सुश्री लितेश सिंह के निर्देशन में गज्जू चॉइस सेंटर की निगाहबानी शुरू की और पुलिस को इस चॉइस सेंटर में,फर्जी वोटर आईडी कार्ड बनाने की पूर्ण तस्दीक होने पर 02 सितंबर 2022 को दर्री पुलिस की टीम के द्वारा गज्जू डिजिटल सर्विसेज में छापा मारा गया।

सेंटर के संचालक गजेंद्र साहू ने पहले तो ऐसे किसी कार्य को करने से साफ इंकार कर दिया, लेकिन् जब पुलिस के द्वारा उसके सामने ,उसके द्वारा किए गए ऐसे कृत्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई, तो उसने स्वीकार किया की वो फर्जी वोटर आईडी बनाता है, और अभी तक सैकड़ों ऐसे कार्ड बना चुका है। दर्री पुलिस ने उसके चॉइस सेंटर और मोबाइल तथा कंप्यूटर से 74 फर्जी बनाए हुए वोटर आईडी कार्ड जप्त किए। 

इस संबंध में और जानकारी देते हुए ASP अभिषेक वर्मा ने बताया कि शासन के द्वारा चॉइस सेंटर के माध्यम से वोटर आईडी कार्ड बनाने का कार्य लगभग एक वर्ष पहले बंद करके आदेश जारी कर मतदाता पहचान पत्र सीधे मतदाता के पते पर भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं लेकिन गजेंद्र साहू अपने चॉइस सेंटर की आईडी से किसी मतदाता परिचय पत्र का एपिक नंबर निकाल लेता था और उस कार्ड में फोटो तथा एड्रेस किसी और का प्रिंट कर देता था।

निर्वाचन अधिकारी के हस्ताक्षर वाले स्थान पर  SDM कटघोरा के स्कैन हस्ताक्षर को प्रिंट कर देता था जिससे ये वोटर आईडी कार्ड एकदम असली प्रतीत होते थे, जब तक एपिक नंबर को कोई चेक न करें और इनका उपयोग विभिन्न फाइनेंस कंपनियों ,बैंको में खाता और लोन के लिए तथा संस्थानों में गेट पास बनवाने किया जा रहा है इसके लिए कुछ और लोगो के नाम भी जानकारी में आए हैं ,जो एजेंट का कार्य करते हुए फोटो एवम डाटा कलेक्ट करके गजेंद्र साहु को देते थे, उनके संबंध में आगे विवेचना में और जानकारी प्राप्त करके कारवाई की जाएगी। 

इस प्रकरण में पुलिस के द्वारा निर्वाचन कार्यालय से भी जानकारी प्राप्त की जा रही है। दर्री पुलिस ने इस प्रकरण में अपराध क्रमांक 269/22 धारा 420,
 467, 468 , 471 IPC दर्ज करते हुए आरोपी के कब्जे से 74 नग फर्जी वोटर आईडी , मोबाइल , लैपटॉप , डेस्कटॉप , सीपीयू , प्रिंटर स्कैनर ,लेमिनेटर जप्त करके आरोपी को गिरफ्तार लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH