भोजपुर में UP जैसी वारदात , पत्नी नहीं थी खूबसूरत इसलिए पति ने रची हत्या की साजिश , लेकिन हो गया उल्टा

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भोजपुर में UP जैसी वारदात , पत्नी नहीं थी खूबसूरत इसलिए पति ने रची हत्या की साजिश , लेकिन हो गया उल्टा
भोजपुर 03 सितंबर 2022 -  बिहार के भोजपुर में पति-पत्नी पर ताबड़तोड़ गोलीबारी के मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया. इसकी सच्चाई जानकर आप दंग रहे जाएंगे. पुलिस के दावे के मुताबिक पति ने ही सुपारी देकर पत्नी की हत्या की साजिश रची थी. इसके पीछे की वजह थी- पत्नी का खूबसूरत न होना।

दरअसल, बुधवार को गजराजगंज थाना इलाके के पकड़ियाबर गांव में देर शाम पति-पत्नी पर जानलेवा हमला हुआ था. बदमाशों ने उन पर ताबातोड़ गोलीबारी की थी. अब इस मामले में पुलिस ने 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर हमले की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से इस कांड में इस्तेमाल किए गए 1 देसी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 2 मोबाइल और 1 मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है.  

पुलिस के अनुसार, इस घटना को अंजाम देने के पीछे घायल पति का ही हाथ है. पुलिस के दावे के मुताबिक, पति उत्तम कुमार विश्वकर्मा ने 2 लाख रुपए की सुपारी देकर हथियार बंद अपराधियों के हाथों अपनी पत्नी संध्या देवी की हत्या करवाने की साजिश रची थी।

सुपारी लेने वाले हत्यारों ने पत्नी को टारगेट करते हुए गोली चलाई थी, लेकिन इस गोलीबारी में पत्नी के साथ-साथ आरोपी पति भी बुरी तरह से घायल हो गया और उसके मंसूबे पर पानी फिर गया. इस हाई प्रोफाइल कांड का खुलासा शुक्रवार को भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया।

एसपी संजय कुमार ने बताया कि 31अगस्त की देर शाम उत्तम कुमार विश्वकर्मा और उनकी पत्नी संध्या देवी रेस्टोरेंट में खाना खाने जा रहे थे, तभी उन पर हथियार से लैस बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. SP ने बताया, इस कांड के खुलासे के लिए भोजपुर आरा सदर क्षेत्र के डीएसपी हिमांशु कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने इस घटना पर वैज्ञानिक अनुसंधान किया और प्राप्त सूचना के आधार पर कृष्ण कांत गुप्ता और नवनीत कुमार तिवारी के घर पर छापेमारी कर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने कहा कि पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने घटना में शामिल होने को लेकर अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और बताया कि इस कांड के पीछे घायल पति उत्तम कुमार विश्वकर्मा का हाथ है. उसी ने अपनी पत्नी संध्या देवी की हत्या के लिए 2 लाख की सुपारी दी थी।

पुलिस ने पूछताछ में जब आरोपी पति से इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि उसकी पत्नी खूबसूरत नहीं थी, इसलिए उसने मरवाने की साजिश रची थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH