इस तारीख से सक्ती जिला आ जायेगा अस्तित्व में , क्या है प्रसासन की तैयारी और क्या है CM का शेड्यूल , पढ़े पूरी खबर

सक्ती , 03-09-2022 1:05:43 PM
Anil Tamboli
इस तारीख से सक्ती जिला आ जायेगा अस्तित्व में , क्या है प्रसासन की तैयारी और क्या है CM का शेड्यूल , पढ़े पूरी खबर
सक्ती 03 सितंबर 2022 -  जांजगीर चाम्पा जिले से अलग होकर 11 सितंबर को अस्तित्व में आ रहे नवगठित सक्ती जिले के उद्घाटन की तैयारियों को लेकर जेठा स्थित शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय के सभागार में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रमुखों की एक बैठक का आयोजन किया।

इस बैठक में चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार यादव , जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केशव चंद्रा , कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा , नवगठित जिले की OSD नूपुर राशि पन्नाा , SP विजय अग्रवाल , नवगठित जिले के पुलिस OSD एम.आर. आहिरे मौजूदथे। बैठक के दौरान कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि 11 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सक्ती आएंगे । यहां उनका रोड शो होगा और वे जेठा पहुंचेंगे। बुधवारी बाजार से लेकर अस्पताल चौक , अग्रसेन चौक होते हुए यात्रा मार्ग में भी शहरवासी तथा विभिन्न संगठन उनका स्वागत करेंगे।

लोगों से आग्रह किया गया कि वे इसे एक पर्व के रूप में इस दिन को मनाएं। नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि 11 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नव गठित सक्ती जिले के उद्घाटन के दौरान आगमन को लेकर प्रशासन ने सभी से आग्रह किया है कि इस पर्व को पूरे उल्लास के साथ मनाएं यह एक ऐतिहासिक दिन होगा। बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की चर्चा भी की गई और उपस्थित लोगों से भी सुझाव मांगे गए। विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि हम सभी के लिए यह सौभाग्य का अवसर है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सक्ती को जिला बनाया है।

11 सितंबर को जिले वासी अपने घरों में दीप प्रज्जवलित करें और रोड शो के दौरान यात्रा मार्ग में भी जगह-जगह सभी संगठन , व्यापारिक संगठन इस कार्यक्रम में सीएम का स्वागत करें और समारोह में भाग लें। SDM रैना जमील ने भी मुख्यमंत्री के रोड शो कार्यक्रम की जानकारी दी ।जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा ने भी उपस्थित जनों से कहा कि सक्ती 33 वां जिला होगा। इस अवसर पर हम सभी खुशियां मनाएं। सभी संगठन प्रमुखों से भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया।

ताज़ा समाचार

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH