15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

झारखंड , 01-09-2022 9:34:31 PM
Anil Tamboli
15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम
रांची 01 सितंबर 2022 -  झारखंड में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. दुमका, चतरा के बाद अब राजधानी रांची में एक युवती के साथ जुल्म की घटना सामने आई है. जिले के नरकोपी थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया. युवती से मोहम्मद सहरुउद्दीन नामक आरोपी ने घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. हालांकि पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 28 अगस्त को नाबालिग के घर में कोई नहीं था. नाबालिग घर से नहाने के लिए बाहर निकली तो बरसात होने लगी, जिस कारण बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छिप गई और पेड़ के नीचे ही खड़ी हो गई. इसी दौरान आरोपी भी पेड़ के पास नाबालिग को खड़ा देख आने लगा लेकिन आरोपी को पेड़ के पास आते देख नाबालिग अपने घर की ओर जाने लगी. आरोपी मो. सहरुद्दीन भी उसके पीछे-पीछे जाने लगा और जैसे ही नाबालिग घर के अंदर दाखिल हुई आरोपी भी उसके पीछे उसके घर के अंदर दाखिल हो गया।

नाबालिग ने आरोपी को घर से निकलने को भी कहा लेकिन आरोपी बारिश आने की बात कहने लगा. वहीं कुछ देर बाद आरोपी जबरन उसके साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम देने की नियत से उसके साथ जबर्दस्ती करने लगा. घर में किसी के न होने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने नाबालिग को अपने हवस का शिकार बनाया और किसी से भी इस घटना की जानकारी न देने की धमकी भी दी।

जब परिजन  घर पहुंचे तो पीड़िता ने इस वारदात की जानकारी उन्हें दी जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. इसके बाद परिजनों के द्वारा इस बाबत पुलिस को सूचना दी गई और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया. इस पूरी वारदात को लेकर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी ट्वीट किया है और इस वारदात को लेकर वर्तमान में प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH