20 लाख कीमत की 125 नग हीरे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गरियाबंद 20 मई - जिला पुलिस ने अंतरराज्यीय हीरा तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है , पुलिस ने दोनों तस्करों के पास से 20 लाख से अधिक कीमत की 125 नग हीरे बरामद किए है , पकड़े गए आरोपियों का नाम विकास और जोखों बताया जा रहा है और दोनों उड़ीसा के सीना पाली के रहने वाले है , बीते 1 महीने के भीतर यह हीरे से जुड़ी तीसरी बड़ी कार्यवाही थी। इसके पहले भी 24 नग और 32 नग हीरा मैनपुर पुलिस बरामद कर चुकी है , 1 महीने के भीतर 26 लाख से अधिक का हीरा गरियाबंद पुलिस ने पकड़ा है , हम आपको बता दे की पायलीखंड हीरा खदान में चोरी छुपे हो रही हीरे की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए एसपी भोजराम पटेल तथा एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बेहद बेहद कड़ा रुख अपना लिया है यही वजह है की एक तरफ बार-बार हीरा खदान में सर्चिंग पार्टी भेजी जा रही है
वही तस्करों पर लगाम लगाने जिला पुलिस ने इतने अधिक मुखबिर लगा रखे हैं की हीरो तस्कर जिले की सीमा के भीतर पहुंचते ही पुलिस तक जानकारी पहुंच जा रही है। नतीजा यह कि पुलिस को बीते 1 महीने में ही तीसरी बड़ी सफलता मिली है।
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश