शर्मनाक वारदात , 13 साल की मासूम के साथ गैंगरेप कर वीडियो को सोशल मीडिया पर किया वायरल

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शर्मनाक वारदात , 13 साल की मासूम के साथ गैंगरेप कर वीडियो को सोशल मीडिया पर किया वायरल
गोपालगंज 30 अगस्त 2022 -  गोपालगंज जिले में खेत में काम करने गई 13 साल की मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली, एक टीम ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। ये सनसनीखेज कांड भोरे थाना क्षेत्र का है। सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। 

जानकारी के मुताबिक भोरे थाना क्षेत्र में गांव के बाहर मक्के के खेत में काम करने गई 13 वर्षीय बच्ची के साथ कुछ दरिंदों ने गैंगरेप किया गया। घटना के दौरान मासूम बच्ची के साथ सामूहिक रेप वाले दरिंदों ने रेप का एक वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। पीड़ित परिजनों के मुताबिक दबंग आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।

वही वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बच्ची का पता लगाया। इसके बाद बच्ची के बयान के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ भोरे थाने में रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।

बताया जाता है की भोरे के एक गांव की 13 वर्षीय बच्ची अपने घर के पास ही मक्के के खेत के तरफ गई थी। इसी बीच तीन युवकों ने उसका मुंह दबा कर उसे पकड़ लिया और मक्के के खेत में ही उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। इस दौरान एक युवक पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा। घटना को अंजाम देने के बाद युवकों ने पीड़िता को किसी से बोलने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपियों ने रेप का वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

वही भोरे पुलिस के हाथ में जब यह वीडियो लगा, तब पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज करते हुए स्थानीय थाना क्षेत्र के बैरौना गांव के राघव मांझी, लुहसी गांव का आशिक मंसूरी, पियरौटा गांव का संदीप कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है इस मामले में थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि एक बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना हुई है इसमें शामिल युवकों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH