मामी के साथ अवैध संबंध में बाधा बन रहा था मामा , भांजे ने सुपारी देकर करा दी हत्या

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मामी के साथ अवैध संबंध में बाधा बन रहा था मामा , भांजे ने सुपारी देकर करा दी हत्या
गया 29 अगस्त 2022 -  बिहार के गया में रिश्तों के कत्ल का मामला सामने आया है. यहां एक भांजे ने अपनी मामी के साथ अवैध संबधों में रोड़ा बनने पर मामा की हत्या कर दी. घटना चंदौती थाना क्षेत्र के चूड़ी गांव की है. बताया जा रहा है कि मृतक चंदन कुमार आरोपी और अपनी पत्नी के अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहा था. पुलिस ने आरोपी भांजे और दो सुपारी किलर्स को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के मुताबिक चंदौती थाना क्षेत्र के कुजापी निवासी चंदन कुमार की शनिवार की अहले सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. चंदन का शव चंदौती थाना क्षेत्र के चूड़ी गांव में बधार में फेंका मिला जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई थी।

पुलिस ने तफ्तीश करते हुए मृतक के भांजा रोहित कुमार उर्फ कल्लू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया. आरोपी ने बताया कि उसने इस गुनाह में अपने दो दोस्तों (सुपारी किलर) की मदद से अपने मामा का मर्डर किया. उसने दोनों को इस काम के लिए 01 लाख रुपये देने का वादा किया था. जिसमें उसने एडवांस के रूप में 10 से 15 हजार रुपया दिया था. हत्या का कारण मामी से अवैध संबंध बताया जा रहा है।

इस संबंध में गया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनीष कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि शनिवार की सुबह चूड़ी गांव से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था जिसकी पहचान कुजापी गांव का रहने वाले चंदन कुमार के रूप में हुई थी. पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए एक टीम गठित की गई जिसके आधार पर मृतक के भांजा रोहित कुमार को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली है. साथ ही उसने अपने मामा की हत्या के लिए अपने दो दोस्तों को 01 लाख रुपये की सुपारी दी थी. इसके लिए 10 से 15 हजार एडवांस दिया गया था. आरोपी ने हत्या के बाद शव को चूड़ी गांव में फेंक दिया था. गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक कट्टा , दो खोखा और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
मामी के साथ अवैध संबंध में बाधा बन रहा था मामा , भांजे ने सुपारी देकर करा दी हत्या

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH