अवैध संबंधों का विरोध करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने हत्या कर शौचालय की टंकी में दफनाई लाश

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंधों का विरोध करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने हत्या कर शौचालय की टंकी में दफनाई लाश
पूर्णिया 28 अगस्त 2022 -  बिहार के पूर्णिया में पति के अवैध संबंधों का विरोध करना पत्नी को भारी पड़ गया. पति पर अपनी पत्नी की हत्या कर उसकी लाश को घर के आंगन में शौचालय की टंकी में दफनाने का आरोप लगा है. सदर थाना पुलिस ने कालीगंज में बीते 12 अगस्त से लापता महिला रिंकी देवी का शव उसके ही घर के आंगन में शौचालय की टंकी से सड़ी-गली हालत में बरामद किया है. महिला के पति श्यामलाल चौरसिया पर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर शव को शौचालय की टंकी में छिपाने का आरोप है. पुलिस ने इस मामले में श्यामलाल चौरसिया के तीन बेटों को गिरफ्तार किया है. जबकि आरोपी श्यामलाल चौरसिया फरार है।

बताया जा रहा है कि श्यामलाल चौरसिया का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था. अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद उसने रिंकी देवी से दूसरी शादी की थी. रिंकी अपने पति के अवैध संबंध का विरोध करती थी जो उसे नागवार गुजरता था. इस कारण श्यामलाल ने रिंकी देवी की पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने अपने पहली पत्नी के बेटों के साथ मिलकर घर में ही शौचालय के टंकी में उसे दफना दिया गया और ऊपर से नींबू, प्याज और खाद डाल दिया गया था ताकि शव जल्दी गल जाये।

पुलिस जब मामले में खोजबीन करने लगी तब श्यामलाल चौरसिया के ही बेटे ने अपने पिता के गुनाह का खुलासा कर दिया. उसने बताया कि पिता श्यामलाल चोरसिया ने अपनी दूसरी पत्नी रिंकी देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है और शव को शौचालय में छिपा दिया है. इसके बाद पुलिस उसके घर पहुंची और वहां आंगन में गड्ढा खोद कर करीब 20 फीट अंदर से सड़ी-गली हालत में शव को निकाला।

सदर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. जल्दी ही फरार आरोपी श्यामलाल चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH