आफत की बारिश , बाढ़ से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत , लाखो लोग हुए बेघर , सरकार बेबस

नई दिल्ली , 28-08-2022 8:31:30 PM
Anil Tamboli
आफत की बारिश , बाढ़ से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत , लाखो लोग हुए बेघर , सरकार बेबस
नई दिल्ली 28 अगस्त 2022 -  भारत के साथ पाकिस्तान में भी इस साल बारिश कहर बरपा रही है। पाकिस्तान में भारी बारिश जारी है और कई इलाकों में भारी बाढ़ के कारण 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और जून माह के बाद से अभी तक भारी बारिश के कारण अपना घर छोड़कर दूसरे स्थान पर विस्थापित होना पड़ा है। पाकिस्तान के समाचार चैनल जियो न्यूज ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के हवाले से बताया कि 14 जून से अब तक बारिश और बाढ़ से कम से कम 1,033 लोग मारे गए हैं जबकि 1,527 लोग घायल हुए हैं।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में करीब 119 लोगों की मौत हुई और 71 लोग घायल हुए। बलूचिस्तान में 4, गिलगित बाल्टिस्तान में 6, खैबर पख्तूनख्वा में 31 और सिंध में 76 लोगों की मौत हुई है। भारी बारिश के कारण पाकिस्तान से 14 जून से अभी तक 3,451 किमी सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है और करीब 149 पुल ढह गए हैं। जियो न्यूज ने सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा कि कि पाकिस्तान में कुल 949,858 घर आंशिक रूप से या पूरी तरह से तबाह हो गए हैं और बाढ़ के कारण 719,558 पशुओं की भी मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि पूरे देश में 110 जिले है, जिनमें से करीब 72 जिलों को आपदा प्रभावित घोषित किया गया है। पाकिस्तान बीते 10 साल से ज्यादा समय सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। बाढ़ ने लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया, जिसके बाद पाकिस्तान सरकार ने "राष्ट्रीय आपातकाल" घोषित कर दिया। पाकिस्तान में भारी बाढ़ के कारण 5,773,063 लोग प्रभावित हुए हैं। 51,275 लोगों को बचाया गया है, वहीं 498,442 को राहत शिविरों में ले जाया गया है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक पाकिस्तान के 30 साल के औसत से पता चला है कि देश में 134 मिमी बारिश हुई है और इस साल 388.7 मिमी बारिश हुई है, जो राष्ट्रीय औसत से 190.07% अधिक है। भारी बारिश के कारण बलूचिस्तान, सिंध और पंजाब जैसे राज्य ज्यादा प्रभावित हुए हैं। बलूचिस्तान में 30 साल की औसत बारिश का पांच गुना और सिंध में 30 साल के औसत से 5.7 गुना बारिश हुई है।

ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रिपेयरिंग के दौरान AC के कंप्रेसर ब्लास्ट, हादसे में दो भाई बुरी तरह घायल
छत्तीसगढ़ - रिपेयरिंग के दौरान AC के कंप्रेसर ब्लास्ट, हादसे में दो भाई बुरी तरह घायल
जांजगीर चाम्पा - बलेरो और कार में जबरजस्त टक्कर, हादसे में दो लोगो की मौत और 09 घायल
जांजगीर चाम्पा - बलेरो और कार में जबरजस्त टक्कर, हादसे में दो लोगो की मौत और 09 घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - अमित जोगी को उम्रकैद की सजा, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - अमित जोगी को उम्रकैद की सजा, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
सक्ती - तश्वीर पर लगे दाग को तो मिटा दिए साहेब दामन पर लगे दाग को कैसे करोगे साफ??, जाग गई है सक्ती की जनता अब देना होगा हिसाब..
सक्ती - तश्वीर पर लगे दाग को तो मिटा दिए साहेब दामन पर लगे दाग को कैसे करोगे साफ??, जाग गई है सक्ती की जनता अब देना होगा हिसाब..
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH